समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जनपद पंचायत बगीचा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सन्ना के पंचायत सचिव प्रदीप गुप्ता द्वारा नवीन पदस्थापना की ग्राम पंचायत लरंगा में स्थानांतरण आदेश के उपरांत भी पदभार ग्रहण नही करने पर उसे छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के प्रावधानों के विपरित इस कृत्य को पाये जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर द्वारा निलंबीत किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बगीचा निर्धारित किया गया है। देखे आदेश……
Read MoreCategory: जशपुर
निलंबन: दस्तावेजों में कूटरचना कर राशि गबन करने तथा पंचायत कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव का हुआ निलंबन, देखे आदेश…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जनपद पंचायत मनोरा की ग्राम पंचायत गीधा के पंचायत सचिव रविशंकर भगत को दस्तावेजों में कूटरचना कर अलग अलग मदों से बिना कार्य कराये एक लाख नब्बे हजार रूपये का गबन करने के आरोप में एवं पंचायत के कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनोरा निर्धारित किया गया है। देखे आदेश….
Read Moreजशपुर जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 29 दिसम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत जशपुर द्वारा जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता शिविर 29 दिसम्बर 2021 को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत दुलदुला में आयोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत के ग्रामोद्योग प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिसमें योजनांतर्गत ग्रामोद्योग स्थापित करने हेतु सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये एवं विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपये की परियोजना राशि स्वीकृत की जाती है। साथ ही हितग्राहियों को 35 प्रतिशत तक का…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन को 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से जशपुर तहसील के ग्राम पुत्रीचौरा बरटोली निवासी फेलदोर बड़ा पिता श्री शनि बड़ा की मृत्यु 11 अक्टूबर 2020 को हो जाने पर मृतक के पुत्र श्री हेमन्त बड़ा हेतु 4 लाख, जशपुर तहसील के ग्राम रतिया निवासी सोनाली कोरवा पिता श्री रामधनी राम की मृत्यु 21 अगस्त 2021 को हो…
Read Moreकलेक्टर ने जशपुर के शासकीय बालक विद्यालय, तीरंदाजी केन्द्र एवं अतिरिक्त भवन का किया निरीक्षण, शाला भवन में आवयश्यकतानुसार मरम्मत कराने के दिए निर्देश
विद्यालय परिसर के कक्षाओं सहित संपूर्ण परिसर का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सोमवार को जशपुर नगरीय क्षेत्र के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रणजीता स्टेडियम के समीप स्थित अतिरिक्त भवन एवं निर्माणाधीन तीरंदाजी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अखिलेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद, सहायक आयुक्त आदिमजाति विकास विभाग श्री बी.के. राजपूत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी कक्षाओं, प्रयोगशाला, सहित शाला परिसर का…
Read Moreमुख्यमंत्री सुपोषण योजना से साहिल हुआ सुपोषित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गृह भेंट करके पौष्टिक आहार, स्वच्छता और टीकाकरण के बारे में दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। विकासखण्ड दुलदुला के परियोजना दुलदुला-2 अंतर्गत् सेक्टर कस्तुरा के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्त्ताओं तथा पर्यवेक्षक द्वारा हितग्राहियों के घर-घर गृहभेंट कर स्वच्छता, पोषण तथा अन्य आवश्यक समझाइश दी जा रही है। ताकि कुपोषण का प्रतिशत कम किया जा सके। ग्राम गीधासांड़ में शिशुवती माता श्रीमती विमला टोप्पो के बच्चे साहिल टोप्पो का जन्म 19 अगस्त…
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन द्वारा पाठ क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा परिवारों में किया गया कम्बल वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विगत दिवस बगीचा विकाखण्ड के पाठ क्षेत्र में अत्यधिक ठंड को देखते हुये ग्राम पंचायत रौनी, श्रधापाठ और मुढ़ी के पहाड़ी कोरवा परिवारों और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठ, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद सिंह उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन ने जारी किया मौसम एलर्ट, सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की बन रही है सम्भावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश में विगत दिवस उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है और दक्षिण छ.ग. में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। पश्चिमी विक्षोभ जो एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा के रूप में उत्तर हरियाणा और उसके आसपास वातावरण के निम्न स्तर पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से विदर्भ तक पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए वातावरण के…
Read Moreआर्केस्ट्रा प्रोग्राम दौरान युवक को धमकी देकर नगदी रकम एवं मोबाईल लूटने वाले आरोपी को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने सायबर सेल की मदद से किया गिरफ्तार
चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 103/21 धारा 341, 392, 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी देवेन्द्र कुमार निवासी खुटाटांगर सन्ना दिनांक 09.12.2021 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 6.12.2021 की रात्रि में ग्राम घाघरा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था। कार्यक्रम के दौरान रात्रि लगभग 12ः00-12ः30 बजे के मध्य यह मैदान के किनारे गया था। वहां पूर्व से मौजूद तीन व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर…
Read Moreधान खरीदी केन्द्र से दो क्विंटल धान चोरी करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर किया गिरफ्तार, चोरी का धान भी किया जप्त
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 305/21 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश कुमार यादव, घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र ऑपरेटर ने दिनांक 27.12.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.12.2021 की रात्रि 10ः30 बजे धान खरीदी केन्द्र घरजियाबथान से आरोपी अंगुर साय टोप्पो द्वारा पॉंच बोरी धान लगभग 200 किलोग्राम कीमती करीबन 3800 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 379…
Read More