कृमि संक्रमण पर बड़ा प्रहार: 10 अगस्त को जिलेभर में 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल, कोई भी बच्चा न छूटे

10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस, छूटे हुए बच्चों को भी दी जाएगी दवा जशपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, महाविद्यालयों तथा विद्यालय नहीं जाने वाले (आउट ऑफ स्कूल) 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल (400 मि.ग्रा.)…

Read More

बारिश से सराबोर जशपुर: मानसून ने दिखाई पूरी ताकत, 1 जून से 4240.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड, मनोरा में सबसे ज्यादा बारिश, कई इलाकों में सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित

जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 4240.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 6028.8 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में औसतन 141.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 434.6 मिमी, मनोरा में 745.2 मिमी, कुनकुरी में 504.7 मिमी, दुलदुला में 325.2 मिमी, फरसाबहार में 253.3 मिमी, बगीचा में 350.2 मिमी, कांसाबेल में 449.5 मिमी, पत्थलगांव में 447.0 मिमी, सन्ना में 513.8 मिमी एवं…

Read More

भाजपा युवा मोर्चा कुनकुरी की पहली परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार का शंखनाद, ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘एक बूथ-20 यूथ’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

‘तिरंगा यात्रा‘ और ‘एक बूथ-20 यूथ‘ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, युवाओं से संगठन की ताकत बनने की अपील कुनकुरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुनकुरी द्वारा नवीन मंडल गठन के पश्चात नगर के मंगल भवन में प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि…

Read More

वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान: राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने केक काटकर और फल वितरण कर समाजसेवा की मिसाल पेश की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने सेवा के साथ मनाया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में केक काटकर किया फल वितरण जशपुर : सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा फल वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के…

Read More

जशपुर: 2% महंगाई राहत और एरियर की मांग को लेकर गरमाया माहौल, पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जशपुर : जिंदगी भर शासन और समाज की सेवा में अपना पसीना बहाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जब उनके हक के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह निराशाजनक स्थिति बन जाती है। केंद्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को दिए जा चुके वित्तीय लाभ से छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनभोगी अभी भी वंचित हैं। इसी असंतोष और न्याय की आस के साथ बुधवार को जशपुर में पेंशनरों ने अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश) के प्रांतीय आह्वान पर आज जिला शाखा जशपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम…

Read More

पुल टूटने की खबर पर विभाग ने रखे तथ्य सामने: नारायणपुर-लोखंडी मार्ग की अस्थायी संरचना भारतमाला परियोजना का हिस्सा, सेतु निर्माण विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा के संबंध में सेतु निर्माण विभाग ने दिया स्पष्टीकरण जशपुर : नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा, 10 कि.मी. घूमकर जाना पड़ रहा के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मार्ग भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान सामग्री के परिवहन की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से तैयार किया गया था।  उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) द्वारा शासन के प्रावधानों के अनुसार केवल 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का निर्माण…

Read More

जशपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी: जिले में 4098.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड, मनोरा में सबसे ज्यादा बारिश, जलस्रोत और खेती को मिला भरपूर लाभ

जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 5931.10 मिमी रही है। वहीं, बीते दिवस जिले में औसतन 52.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।  भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 426.3 मिमी, मनोरा में 712.1 मिमी, कुनकुरी में 496.3 मिमी, दुलदुला में 310.2 मिमी, फरसाबहार में 249.7 मिमी, बगीचा में 334.5 मिमी, कांसाबेल में 422.5 मिमी, पत्थलगांव में 434.4 मिमी, सन्ना में 496.0 मिमी…

Read More

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा निर्देश: सभी बच्चों का आधार, अपार और आभा आईडी अनिवार्य, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना व महतारी वंदन योजना में तेजी लाने के आदेश

जशपुर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार कार्ड और अपार आईडी बनाने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पुनर्वास केंद्र (N.R.C) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और परियोजना अधिकारी और सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे। कलेक्टर ने 17 परियोजना में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा आंगनबाड़ी केंद्र के…

Read More

जशपुर में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई: औषधि नियमों के उल्लंघन पर ‘माँ भगवती मेडिकल स्टोर’ का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित, स्पष्टीकरण भी नहीं आया काम

मां भगवती मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित जशपुर : माँ भगवती मेडिकल स्टोर का लायसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित “ औषधि निरीक्षक योगेश कुमार परस्ते, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर औषधि विक्रय प्रतिष्ठान माँ भगवती मेडिकल स्टोर, बिलडेगी लुडेग पत्थलगांव जिला जशपुर का दिनांक 03 अगस्त 2026 को निरीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर परिसर में किसी भी मरीज का उपचार किया जाना, इंजेक्शन अथवा सलाइन लगाए जाने जैसी गतिविधि नहीं पाई…

Read More

जशपुर में स्वच्छता व्यवस्था पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की सख्त नजर: कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण स्वच्छ भारत मिशन का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश जशपुर : सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की जानकारी कुनकुरी एवं बगीचा जनपद पंचायत के कुड़केला, साहीडांड, भीतघरा एवं सरडीह गांवों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करके स्व सहायता समूह की महिलाओं को डोर-टू-डोर नियमित कचरा कलेक्शन करने के लिए…

Read More