डुमरकोना डैम की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद हरकत में जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर के मुख्य अभियंता ने 10 सितंबर को किया स्थल निरीक्षण; प्रतिवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई

डुमरकोना का डैम का जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर द्वारा किया गया निरीक्षण

जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार एक साल में ही ध्वस्त हुआ एक करोड़ की लागत से बना डुमरकोना का डैम के संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कुनकुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त प्रकाशित समाचार के संबंध में कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर 2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related posts