जशपुर की विरासत अब एक लोगो में : प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का सुंदर चित्रण

जशपुर का नया लोगो लॉन्च: CM साय ने किया अनावरण, संस्कृति और प्रकृति का अनूठा संगम सरकारी योजनाओं और पत्रों में होगा इस्तेमाल जशपुर 30 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले का विशेष लोगो का शुभारंभ किया था। यह लोगों जशपुर जिले में संचालित सरकारी योजनाओं और शासकीय कामकाज में आने वाले पत्रों में प्रयोग किया जाएगा। लोगों में जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक…

Read More

जल जीवन मिशन: जशपुर जिले के सिलिपखना में हर घर तक पहुंचा नल जल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

32 घरेलू नल कनेक्शन से हर घर में पानी, स्वास्थ्य में भी सुधार जशपुर 30 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप जिले के हर गांव में जल जीवन के तहत् लोगों को नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। घर पर पानी मिलने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खारढ़ोढ़ी का ग्राम सिलिपखना का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं…

Read More

जशपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया जारी, शिकायत और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी

नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने या शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री मोबाइल नम्बर 7587755667 जारी जशपुर 30 दिसम्बर 2024/ महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अन्तर्गत वर्तमान में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। नियुक्ति संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत, अनियमितता अथवा आवश्यक जानकारी हेतु अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले में टोल फ्री नम्बर प्रसारित किया जा रहा है। अभ्यर्थी जिनको आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकओं के नियुक्ति के संबंध में…

Read More

जशपुर : राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित, 5 बालक-बालिकाओं को मिलेगा 25 हजार का सम्मान!

जशपुर 30 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुध्दिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत पूर राज्य से 05 बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जावेगा। इस हेतु आवेदन प्रारूप एकीकृत बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य भागलपुर रोड़ रणजीता स्टेडियम के पीछे से प्राप्त कर प्रविष्टियां निर्धारित प्रपत्र में 31 दिसम्बर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास जशपुर को आवेदन प्रस्तुत किया जा…

Read More

जशपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन 1 जनवरी से शुरू, 31 जनवरी तक करें आवेदन

शिक्षा सत्र 2024-25 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन जशपुर 30 दिसम्बर 2024/ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं…

Read More

जशपुर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन, 70+ आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

जशपुर 29 दिसंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में जशपुर शहरी क्षेत्र में सुपरवाईज़र टी०एस० साहू, आर० एच० ओ० श्रीमती नीतू सिन्हा,  और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  आयुष्मान स्वास्थ्य मितानों एवं मितानिनों के संयुक्त प्रयास से 70+ वय वंदना कार्ड और 70 तथा  सामान्य कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर में  कुल – 84 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। शिविर लगाकर सभी छुटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल…

Read More

जशपुर में रिश्तों का खून! सौतेली माँ की हत्या : मौसी समझकर करता था नफरत, टांगी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार!

थाना फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम खुटगांव का मामला, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त आरोपी मुनेश्वर राम उम्र 40 साल निवासी खुटगांव थाना फरसाबहार के विरूद्ध थाना फरसाबहार में अप.क्र. 69/2024 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज। जशपुर/ दिनांक 28.12.2024 को धोधे राम उम्र 65 वर्ष निवासी खुटगांव उरांवपारा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पहला शादी ग्राम पेमला से हुआ था जिसके तरफ से एक लड़का बच्चा मुनेश्वर राम पैदा हुआ है जो छोटा था दुध पी रहा था…

Read More

15 साल की मासूम से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर ट्रेन में छोड़ा: जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा हैवान को !

आरोपी विक्रांत लकड़ा उम्र 28 साल निवासी बेलसुंगा थाना नारायणपुर के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 54/2024 धारा 363, 366, 366(क), 376(2-एन), 376(2-आई), 376(3) भा.द.वि. 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्र का एक 40 वर्षीय पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.03.2024 के प्रातः में अपनी पत्नी के साथ काम करने घर से बाहर गया था, घर पर इसके 15 वर्षीय लड़की थी। दोपहर करीब 12ः30 बजे वापस आकर देखे कि उसकी नाबालिग पुत्री घर…

Read More

जशपुर : जिले के 18843 किसान अब तक बेच चुके धान, 281 करोड़ 24 लाख से अधिक का भुगतान किसानों को किया गया, निरंतर धान का उठाव जारी

जशपुर 28 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी, जिले में अब तक 133283.08 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, धान खरीदी के एवज में 18843 किसानों को 2,81,24,18,840 रूपए (दो सौ इक्यासी करोड़ चौबीस लाख अठारह हजार आठ सौ चालीस ) का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है, तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ डीवो जारी 1297950.00 क्विंटल धान उठाव 413259.20 क्विंटल। जिले…

Read More

जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड : शराब के नशे में हुई मारपीट में युवक की मौत…कुत्ते के काटने से शुरू हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में युवक की गई जान… एक आरोपी गिरफ्तार…एक फरार.

मृतक दीना राठौर की ईलाज के दौरान जिला अस्पताल जशपुर में हो गई थी मृत्यू. आरोपियों के विरूद्ध चौकी उपरकछार थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 296, 115(2), 351(2)3(5), 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज. गिरफ्तार आरोपी का नाम – संदीप साहू उम्र 34 साल सा. नामनी चौकी उपरकछार थाना तपकरा. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 दिसंबर 2024 को दीना राठौर निवासी नामनी चौकी उपरकछार का लकड़ी बेंचने सिंगीबहार गया था और लकडी बेंच…

Read More