फरसाबहार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला परिवहन विभाग द्वारा फरसाबहार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया और यातायात नियम संबंधी जानकारी दी गई।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 340 आवेदन प्राप्त हुए। लर्निंग लाइसेंस बनाने पश्चात आवदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है।शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को लाइसेंस बनाने हेतु जागरूक करना तथा दूरस्थ अंचलों में हाथों हाथ लर्निंग लाइसेंस दिया जाना है।

Related posts