अपने कार्यों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पत्थलगांव कलस्टर कोर्डिनेटर का तीन माह का अवैतनिक मनोरा ब्लॉक कोर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्य, आधार सिंडिंग के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्टर ने जनपद सीईओ और तकनीकी सहायकों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत के सीईओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छत भारत मिशन के तहत् शौचालय निर्माण, मनरेगा के कार्य, पीएम जनमन योजना सहित अन्य…
Read MoreCategory: जशपुर
कलेक्टर के निर्देशन में जशपुर में सुशासन दिवस का आयोजन: महिला समूहों के माध्यम से सामुदायिक विकास और सकारात्मक बदलाव का प्रयास
जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुशासन का संकल्प चक्र का आयोजन कर ज़िले के 32 जगहों में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर में संकल्प कलस्टर संगठन कर सुशासन दिवस मनाया गया। सुशासन का संकल्प चक्र में महिला समूह के माध्यम से विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई हैं। साथ ही इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि सामुदायिक स्वच्छता व पौधारोपण अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर,…
Read Moreजशपुर: आंगनबाड़ी भर्ती में पारदर्शिता, शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने या शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री मोबाइल नम्बर 9244523640 जारी जशपुर 17 दिसम्बर 2024/ महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अन्तर्गत वर्तमान में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। नियुक्ति संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत, अनियमितता अथवा आवश्यक जानकारी हेतु अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले में टोल फ्री नम्बर प्रसारित किया जा रहा है। अभ्यर्थी जिनको…
Read Moreपोती की लौटी मुस्कान, नानी की नम आँखें आभार से भरी : चिरायु योजना ने दूर किया दिल का दर्द, मुफ़्त इलाज से मिली राहत….. पढ़ें कुनकुरी की नन्ही अंशिका की कहानी…
तीन साल की अंशिका के गंभीर दिल की बीमारी का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन, परिवार ने मुख्यमंत्री और शासन को जताया आभार जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली के निवासी कृतिबाई और धनेश्वर यादव बहुत खुश थे जब तृतीय संतान के रूप में एक बालिका का उनके यहां जन्म हुआ। सभी तरफ खुशियां ही खुशियां थी। पर जल्द ही उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। नन्ही अंशिका हमेशा बीमार रहने लगे गयी परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था वे क्या करें। ऐसे में…
Read MoreBig Breaking जशपुर : पंचायत चुनाव के आरक्षण पर फिलहाल ब्रेक, शासन के आदेश से कार्यवाही स्थगित
जशपुर, 16 दिसंबर। जशपुर जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जशपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक / उपसंचा. पंचा. / निर्वा./2024/1357 के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक/5735/1773/22-2/2024, दिनांक 16.12.2024 के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु जारी समय सारिणी…
Read Moreजशपुर : राज्य स्तरीय हाईक अमृतसर मनाली कार्यक्रम हुआ संपन्न, राज्य के 104 सक्रिय स्काउट एवं गाइडरों ने मनाली में प्राचीनतम एवं पारंपरिक वेषभूषा का लिया ज्ञान
जशपुर 16 दिसम्बर 2024/ भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित राज्य स्तरीय हाईक अमृतसर मनाली कार्यक्रम में राज्य के 104 सक्रिय स्काउट एवं गाइडर के द्वारा सफलतापूर्वक संपादन किया गया। 07 से 15 दिसम्बर 24 तक इस हाईक कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त विजय यादव, हाईक प्रभारी शांतनु कुरे एवं जशपुर जिले से उत्तम कुमार यादव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय नारायणपुर को गाइडर के रूप में सम्मिलित किया गया। स्काउटर के द्वारा अमृतसर, स्वर्ण…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
जशपुर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जनदर्शन में आर्थिक सहायता, मजदूरी भुगतान, पीएम आवास निर्माण, मुआवजा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि-विवाद, भू-अभिलेख सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित अन्य आवेदन शामिल हैं।
Read Moreजशपुर : 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना होगा अनिवार्य
जिले के वाहनों में एच.एस.आर.पी. लगवाने हेतु मेसर्स रोममेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड को किया गया है अधिकृत जशपुर 16 दिसम्बर 2024/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीगसढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर एच.एस.आ.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंटर को निर्धारित दर पर एच.एस.आर.पी. लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। इनमें मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड एवं रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिडेट शामिल…
Read Moreएक साल बेमिसालः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले में गांव कस्बों को मुख्य सड़क से जोड़ने बिछ रहा है सड़कों का जाल
जशपुर 16 दिसंबर 2024/ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने कहा था अमेरिकी सड़के इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि इसलिए कि अमेरिका अमीर है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी है, किसी भी देश के विकास में चार चीजें महत्वपर्ण होती है पानी, बिजली, संचार और सड़क। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखकर गांवों को शहरों और मुख्यमार्गों से जोड़ने के लिए सड़क, पुल-पुलियों के निर्माण की लगातार स्वीकृति मिल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों, छात्रों, व्यापारियों…
Read Moreजशपुर : ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण के लिये कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय में 17 दिसम्बर को
जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन व आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही 17 दिसंबर 2024 को संबंधिम जनपद पंचायत मुख्यालय में प्रातः 11 बजे से जशपुर कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही…
Read More