भाजपा पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर भाजपाईयों ने किया चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन……देखे वीडियो..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा मण्डल कुनकुरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी चक्काजाम के आह्वान के अन्तर्गत कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम दोपहर 2 बजे से शुरू हो कर शाम 4 बजे तक चला। चक्काजाम में प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी भी की गई।

बस्तर में भाजपा के चार पदाधिकारियों की निमर्म हत्या हुई है। प्रदेश सरकार, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही है। इसके विरोध में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया।

इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कुनकुरी विधानसभा में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व विधायक रोहित साय के साथ उपाध्यक्ष भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अमीत मिश्रा आदि के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!