मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग जशपुर के द्वारा उपलब्धियों पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी

एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य सहित जशपुर का तेजी से हुआ विकास – श्रीमती शांति भगत प्रदर्शनी में बैकड्राप, बैनर, स्टैंडी, एलईडी स्क्रिन के माध्यम से योजनाओं, कार्यक्रमों और लाभान्वित लोगों की दी जा रही है जानकारी जशपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गठित राज्य सरकार का एक साल उपलब्धियों से भरा रहा। इसी उपलक्ष्य में आज जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के द्वारा एक साल में जनकल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं, कार्यक्रमों और…

Read More

जशपुर : समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जनक वृद्ध आश्रम बांकीटोली का किया निरीक्षण

निवासरत् हितग्राहियों से चर्चा कर आश्रम में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी आश्रम सहित पूरे परिसर को स्वच्छ रखने के दिए निर्देशित  जशपुर 12 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार संचालित जनक वृद्ध आश्रम बांकीटोली का समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री तीलकेश्वर भावे द्वारा विगत दिवस निरीक्षण किया गया और आश्रम में निवासरत् सभी हितग्राहियों से चर्चा कर बुर्जूगों से उनकी हाल-चाल, खान-पान और वृद्धा पेंशन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संचालित संस्था द्वारा हितग्राहियों को दिए जा रहे सुविधाओं…

Read More

जशपुर : ग्राम पंचायत आस्ता में विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, 22 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

जशपुर, 12 दिसम्बर 2024/ मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आस्ता में  विगत दिवस विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत शामिल हुई और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया। उन्होंने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि लोगों को बताते हुए कहा कि शासन पूरी संवेदनशीलता से जनता के हित में काम कर रही है। जन समस्या निवारण शिविर में जशपुर एसडीएम के मार्गदर्शन में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जानकारी दी…

Read More

जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन अब 31 दिसम्बर तक

आवेदन हेतु पंजीयन एवं त्रुटि सुधार करने की तिथि में हुआ संशोधन जशपुर, 12 दिसम्बर 2024/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु प्रक्रिया का आयोजन 11 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ कर दिनांक 19 जनवरी 2025 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना था।…

Read More

जशपुर: नर्सिंग शिक्षक हेतु प्लेसमेंट कैम्प 13 दिसम्बर को

जशपुर, 12 दिसम्बर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में जिले के युवाओं हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 दिसम्बर किया जा रहा है। जिसमें जिला जशपुर के तपकरा में नर्सिंग शिक्षक के 08 रिक्त पदों पर कार्य करने हेतु जेआईएनयू वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ द्वारा महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिसमें बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम योग्यताधारियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11:30 बजे से अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के…

Read More

जशपुर : लाईवलीहुड कालेज में विभिन्न गतिविधियां की गई आयोजित

जशपुर 12 दिसंबर 24 / छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत 28 हितग्राहियों को  डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स में  आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार गठन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में दिनांक 11.12.2024 एवं 12.12.2024 को रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, उक्त प्रतियोगिता में हितग्राहियों द्वारा महतारी वंदन योजना, बेटी…

Read More

जशपुर : जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन, समापन समारोह में शामिल हुईं विधायक, युवाओं को किया प्रोत्साहित

जशपुर, 12 दिसम्बर 2024/ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा बुधवार को एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय में किया गया। इस युवा उत्सव में एकल एवं सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी, सामूहिक एवं एकल लोकगीत गायन एवं लोक नृत्य प्रदर्शन, कविता पाठ, चित्रकला, कहानी लेखन, भाषण एवं मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी 08 विकासखण्डों से आये दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत सहित अन्य जन…

Read More

वर्ल्ड फूड इंडिया में जशप्योर उत्पादों को लोगों की मिली शानदार प्रतिक्रिया : मुम्बई, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित अन्य बड़े शहरों में लगाया जा रहा स्टॉल

मुख्यमंत्री के प्रयासों का दिख रहा है सार्थक परिणाम जशप्योर ब्रांड बन रहा है विशाल -ओयो कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल जशपुर 12 दिसंबर 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिला है।  जशप्योर उत्पाद की डिमांड बड़े शहरों में भी बनी हुई है। और मांग निरंतर बनी हुई है। ओयो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्री रितेश अग्रवाल ने जशप्योर ब्रांड की सराहना की जशपुर…

Read More

कभी सोचा नहीं था जयमती ने होगा खुद का पक्का मकान, अब नहीं होती सर्दी-बरसात की चिंता

पीएम आवास योजना से मिले पक्के मकान से जयमती के परिवार को मिला अपना आशियाना जशपुर, 12 दिसम्बर 2024/ खुद का पक्का घर होना सभी का सपना होता है, पर कई बार परिस्थितियों के सामने मजबूर होकर लोग अपने खुद के पक्के घर के सपने  को पूरा नहीं कर पाते हैं। जिससे जयमती जैसे कई लोगों का सपना अधूरा रह जाता था पर ऐसे ही अधूरे सपनों को हकीकत में परिवर्तन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई। इस योजना से जयमती…

Read More

ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार : कान्ट्रेक्टर से कामधेनु सरिया का डीलर बनाने के एवज में  9 लाख 25 हजार रूपये की गई ठगी

मामला पीडब्ल्यूडी कान्ट्रेक्टर से रूपये ठगी से संबंधित गिरफ्तार 6 आरोपियों में एक नाबालिग 01 अन्य आरोपी फरार जिसकी गिरफ्तार हेतु जशपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा प्रयास। आरोपियों से पासबुक व मोबाइल किया गया जप्त जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13-09-2024 को प्रार्थी कनक कुमार चंडालिया पिता स्व. रतनलाल चंडालिया उम्र 55 वर्ष निवासी-जशपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शासकीय पीडब्ल्यूडी में विजयलक्ष्मी इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से कान्ट्रेक्टर का काम करता है। इसी सिलसिले में दिनांक 07-09-2024 को…

Read More