ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस का बड़ा धमाका! हाईवे पर ट्रक से 51 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब की भारी खेप

पूर्व में माह फरवरी में जशपुर पुलिस, तस्करी करते दो ट्रकों से करोड़ रुपए कीमत की,1574 पेटी में 14025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को भी कर चुकी है जप्त जशपुर, 5 अगस्त 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने दिनांक 04.08.25 को ट्रक सहित अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा को पकड़ा है, व आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार…

Read More

जशपुर : वन विभाग द्वारा हाथी से जनहानि के मामले में परिजनों को प्रदाय की जा रही तत्कालिक सहायता राशि

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी होने की निरंतर दी जा रही सूचना लोगों को जंगल की ओर न जाने की दी जा रही समझाईश जशपुर, 05 अगस्त 2025/ वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग एवं आर.आर.टी. की टीम द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास के ग्रामों में हाथी होने की सूचना के लिए निरंतर मुनादि कराई जा रही है साथ ही जंगल की ओर निस्तार एवं अन्य प्रयोजन हेतु न जाने की समझाईश भी दी जा रही है। विभाग द्वारा हाथी द्वंद से जनहानि मामलों में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए…

Read More

जशपुर के गड़ाकटा गाँव में डूबने से मौत, कलेक्टर ने परिजन को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम गड़ाकटा निवासी स्व. अमित लकड़ा का तालाब के पानी में डुबने से 09 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता अनिशा लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में बारिश का रिकॉर्ड टूटा: 1 जून से अब तक 7191.2 मिमी बारिश, 10 साल का औसत पीछे छूटा

जशपुर, 05 अगस्त 2025 / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7191.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 अगस्त तक की स्थिति में 5736.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 29.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 768.6 मिमी, मनोरा में 918.7 मिमी, कुनकुरी में 1034.5 मिमी, दुलदुला में 431.3 मिमी, फरसाबहार में 592.5 मिमी, बगीचा में 752.0 मिमी, कांसाबेल में 687.9 मिमी, पत्थलगांव…

Read More

जशपुर के शिवधाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और तीर्थ पर्यटन का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री साय ने किया मधेश्वर महादेव स्थल के लिए 10 करोड़ की सौगात का ऐलान

शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में वर्चुअल शामिल होकर दी प्रदेश को शिवमय दिशा श्रीरामलला दर्शन योजना और तीर्थदर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ रायपुर, 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के समीप आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। श्रावण मास की इस सात…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील : 07 अगस्त को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे

जशपुर, 4 अगस्त 2025 : जशपुर ज़िले के कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक विकास हेतु दिनांक 07 अगस्त 2025 को आयोजित पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में अपने-अपने विद्यालयों में समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति को बेहतर ढंग से समझने के लिए माता-पिता की विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

Read More

जशपुर : महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमन होगें सम्मानित, राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण-पत्र

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों 15 अगस्त को बगीचा नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की सम्मानित होगें। हितग्राही सुमन द्वारा अपने आवास को पूर्ण किया गया है। उनका नाम सम्मान हेतु चयन हुआ है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से आज उनको निमंत्रण-पत्र मिला है। राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण-पत्र को नगर पंचायत बगीचा की ओर से आज श्रीमती तिर्की उनको सम्मान दिया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष…

Read More

CRIME NEWS : फेसबुक पर अपलोड करता था अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर गंदी हरकतें कर रहा था रायपुर का युवक, जशपुर पुलिस ने दबोचा, मोबाइल जब्त, जशपुर पुलिस ने साइबर सुराग से पकड़ा आरोपी.

महिलाओं व बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था रायपुर का हेमंत वर्मा, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त. आरोपी हेमंत वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कचना, थाना खम्हार डीह, रायपुर.के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 67, 67(A) आई.टी. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 04 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराध में रायपुर निवासी हेमंत वर्मा (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी महिलाओं और बच्चों से जुड़ी…

Read More

जनदर्शन में जनसंवाद: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी शिकायतें, हर आवेदन पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निपटारे की सूचना समय पर प्राप्त हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ…

Read More

किसानों के लिए खुशखबरी: जशपुर में ऋण और खाद-बीज वितरण में जबरदस्त प्रगति, सरकार की नीतियों का दिखा असर

जशपुर : ऋण और खाद-बीज के रूप में किसानों को अब तक 52 करोड़ 04 लाख से अधिक की राशि किया गया है प्रदान लक्ष्य के विरूद्ध 72 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हुआ है हासिल जशपुर, 04 अगस्त 2025/ खरीफ सीजन में किसान निश्चिंत होकर खेती-किसानी कार्य मंे लगे हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के निर्देश पर सहकारी समितियां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद और बीच उपलब्ध कराने के साथ ही अल्पकालिन ऋण भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान प्रति क्विंटल 3100 रूपए और प्रति एकड़…

Read More