जशपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील : 07 अगस्त को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे

जशपुर, 4 अगस्त 2025 : जशपुर ज़िले के कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक विकास हेतु दिनांक 07 अगस्त 2025 को आयोजित पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में अपने-अपने विद्यालयों में समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति को बेहतर ढंग से समझने के लिए माता-पिता की विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव : सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने नवप्रवेशी बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित, स्मार्ट स्कूलों की पहल को बताया ऐतिहासिक, “शिक्षा है जीवन की सच्ची दिशा” – शाला प्रवेश उत्सव में गूंजी कौशल्या साय की प्रेरक वाणी.

शिक्षा जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग – श्रीमती कौशल्या साय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव जशपुर/कुनकुरी . 05 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी…

Read More

बटुराकछार स्कूल में बहार लौटी, युक्तियुक्तकरण से 97 बच्चों को मिले 4 शिक्षक, पालकों में खुशी की लहर, बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीद

रायपुर, 11 जून 2025/ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार…

Read More

जशपुर : करडेगा के जंगलों में कलेक्टर ने बच्चों संग बिताई रात, योग-खेल और शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, स्कूल निरीक्षण और शिक्षकों की मांग सुनी

सुबह ग्रामवासियों के साथ किया गया योगाभ्यास स्कूल परिसर के नए भवन के लिए विघुत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश ग्रामवासियों ने कलेक्टर से गणित, रसायन, संस्कृति कृषि शिक्षकों की गई मांग कलेक्टर ने बच्चों के साथ खेला वालीबाल और बैडमिंटन जशपुर 12 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के दुलदुला विकास खंड के घनघोर घने जंगलों के बीच बसे गांव करडेगा में शुक्रवार को शासकीय बालक छात्रावास बच्चों के साथ में रात्रि में रूककर बच्चों की शिक्षा, भोजन और अन्य सुविधाओं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल

सोनार समाज के सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा जशपुर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर विकास खंड के श्याम पैलेस में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। और समाज को समाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा की मुख्यमंत्री ने सोनार समाज के 10 वीं और 12 बोर्ड वीं में अच्छे अंक लाने वाले और आई आई टी में प्रवेश पाने वाले मेडिकल में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतीक चिन्ह और…

Read More

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हाईस्कूल बगिया में हुआ भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने खगोलीय दूरबीन से देखा सूर्य, विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के साथ विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश.

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का श्रीमती कौशल्या साय के मुख्य आतिथ्य में हाईस्कूल बगिया में हुआ आयोजन‌. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खगोलीय दूरबीन से देखा सूर्य. विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश. कुनकुरी/बगिया. 01 मार्च 2025 : शासकीय हाई स्कूल बगिया में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कौशल्या साय ने सभी को संबोधित करते…

Read More

“परीक्षा पे चर्चा” युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी रायपुर 10 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच “परीक्षा पे चर्चा” के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों…

Read More

जशपुर जिला ग्रंथालय में मिलेगी हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा, कलेक्टर ने टेबल-कुर्सी, लाइट और साफ-सफाई के सुधार के दिए आदेश

लाइब्रेरी के नल, बिजली और खिड़की-दरवाजों ठीक करने के लिए कहा जशपुर, 30 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छी गुणवत्ता के टेबल और कुर्सी की व्यवस्था के साथ ही अच्छी वाई-फाई की सुविधा देने के लिए शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किए हैं। ग्रन्थालय में साफ-सफाई और रंग-रोगन करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइब्रेरी में…

Read More