‘‘मोर गांव मोर पानी महाभियान‘‘ के अंतर्गत जशपुर जिले में जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 6 जून तक आयोजित

साहीडांड, पतराटोली, बटईकेला एवं सुरेशपुर ग्रामों में प्रशिक्षण सम्पन्न जशपुर 03 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन जिले में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण, ग्राम स्तरीय जल सुरक्षा योजनाओं की तैयारी तथा ग्राम जल समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु 02 से 06 जून 2025 तक प्रशिक्षण का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सार्थक पहल साबित हो रही है। इसी…

Read More

‘कानून तोड़ो, लाइसेंस छोड़ो’ अभियान के साथ जशपुर प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर हुआ सख्त, कलेक्टर-एसएसपी ने सड़क सुरक्षा पर कसी नकेल, हेलमेट और सीटबेल्ट न लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान जशपुर, 03 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए जिले में यातायात संबंधी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालन में सुरक्षा के मानकों को पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि चारपहिया वाहन चालकों हेतु सीटबेल्ट एवं…

Read More

जशपुर : कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन, अवैध मादक पदार्थो के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने स्कूलों के नो टोबैको जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर कार्रवाई के दिए निर्देश मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीव्ही न लगाने पर होगी कार्रवाई जशपुर, 03 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में नार्काेटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अवैध मादक पदार्थाे की विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कलेक्टर ने हाइवे पर बने ढाबों मे आकस्मिक जांच करते हुए अवैध रूप से शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई…

Read More

जशपुर : ‘हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर’ थीम पर 4 जून को जिले भर में स्वास्थ्य मेला, बच्चों की भी अनूठी भागीदारी

जशपुर, 03 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 04 जून 2025 को स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत दाई-बबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त दिवस को आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले स्वास्थ्य मेला में दाई-बबा दिवस का आयोजन जिला के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक स्तर पर…

Read More

जशपुर में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को राहत: जनहानि के दो मामलों में 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर, 03 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम चलनी निवासी रामधिन का पानी में डूबने से 05 जुलाई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पिता लच्छु राम एवं माता गीता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

हमर सुघ्घर गांव अभियान: अब स्वच्छ गांवों के सरपंच होंगे सम्मानित, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि – कलेक्टर रोहित व्यास

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वच्छता श्रमदान और एक पेड़ मां के नाम अभियान को बनाए सफल स्व सहायता समूह का गठन करके बनाए लखपति दीदी जशपुर 3 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जशपुर अनुसूचित जाति बाहुल्य जिला है यहां स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा समूह…

Read More

जशपुर क्राइम : पूर्व बीडीसी पर जानलेवा हमला – बीच-बचाव करने गए प्रदीप गुप्ता को लोहे की रॉड से मारा, आरोपी सामवेल टोप्पो गिरफ्तार

मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केराडीह का पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी किया गया जप्त आरोपी सामवेल टोप्पो उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरटोली केराडीह, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बी एन एस की धारा 296,351(2) व 109(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 3 जून 2025 : दिनांक 01.06.2025 को प्रार्थी संतोष कुमार गुप्ता, उम्र 44 वर्ष, सेनिवासी ग्राम चिटकवाइन, केराडीह, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा…

Read More

बिना बताए शादी, नाराज़ होकर फरार, सालों से लापता — ऑपरेशन तलाश में खुलीं हैरान कर देने वाली कहानियाँ, जशपुर पुलिस ने 7 गुमशुदा लोगों को ढूंढकर मिलवाया परिजनों से

पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 02 महिलाओं, व 1 पुरुष, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 01 व थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत 02 महिलाओं, 01पुरुष इस प्रकार कुल 05महिलाओं व दो पुरुष सहित कुल 07 लोगों को किया दस्तयाब जशपुर, 3 जून 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गुम व्यक्तियों को ढूंढने, 01 जून 2025से 30 जून 2025 तक, ऑपरेशन तालाश का आगाज किया है, जिसके तहत जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश…

Read More

विशेष लेख : अपने उद्देश्यों पर सफल रहा सुशासन तिहार, जशपुर जिले में 98 प्रतिशत से अधिक आवेदनों को हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बेहतर सुशासन स्थापित करने के वादे का जनता की लगी मुहर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया कार्य जशपुर, 02 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बेहतर सुशासन के लिए किए गए वादे के अनुरूप किए गए कार्यों को आम जनता की मुहर लग गई है। 54 दिन तक चलाए गए सुशासन तिहार में लोगों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की दिशा में किए गए कार्यों से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास और भी गहरा हुआ है।…

Read More

जशपुर : चलने में असमर्थ प्रदीप को मिला नया जीवन, बैटरी ट्राइसाइकिल ने बदली जिंदगी, सीएम कैंप बना मदद का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 2 जून 2025/ ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांग प्रदीप श्रीवास की खुशी बता रही है जैसे जीवन में उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। अब वे अपने कुछ कामों को खुद से अंजाम दे सकते हैं। प्रदीप दोनों पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले फरसाबहार निवासी प्रदीप को इससे उनके समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए मदद के लिए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री…

Read More