जशपुर, 11 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन का अस्थायी सेवा लिए जाने हेतु वांक्षित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 अप्रैल 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन के साथ आवेदक को शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण-पत्रों तथा नवीनतम स्वहस्ताक्षरित फोटो के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित दिनांक व समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय…
Read MoreCategory: जशपुर
भारत निर्वाचन आयोग का व्यापक जमीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी पकड़ रहा है : मीडिया और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों एवं जिला पीआरओ के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
पश्चिम बंगाल के 217 बीएलओ, 2 डीईओ और 12 ईआरओ का प्रशिक्षण IIIDEM में प्रारंभ जशपुर 11 अप्रैल 2025/ IIIDEM (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट) में पश्चिम बंगाल से आए 2 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs), 12 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs) और 217 बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह पहल, आयोग द्वारा 4 मार्च को IIIDEM में आयोजित सीईओ सम्मेलन में परिकल्पित जमीनी चुनाव अधिकारियों की क्षमता वृद्धि के व्यापक प्रशिक्षण योजना का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त, मीडिया नोडल अधिकारियों,…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद: स्कॉर्पियो में छिपाकर लाया जा रहा था 6 किलो गौ मांस, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गोविंदपुर (झारखंड) से गौ वंश मांस को खरीदकर ला रहे थे जशपुर आरोपियों द्वारा गौ वंश, मांस परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने किया जप्त आरोपी:- 1. जेवियर तिर्की, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर, 2. विपिन तिर्की उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम दरबारी टोली जशपुर, 3. आनंद किशोर एक्का, उम्र 46 वर्ष निवासी लुड़ेग, थाना पत्थलगांव, हाल मुकाम शांति नगर जशपुर, 4. महावीर महतो उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना जशपुर, 5.…
Read Moreकुनकुरी में धर्मांतरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बजरंग दल और विहिप की चेतावनी – अब बर्दाश्त नहीं होगा हिन्दुत्व पर हमला!
कुनकुरी में हॉली क्रॉस कॉलेज पर धर्मांतरण के आरोपों के बाद, हजारों लोगों की भीड़ ने किया उग्र प्रदर्शन, प्राचार्य की गिरफ्तारी और मान्यता रद्द करने की उठी मांग। कुनकुरी (जशपुर), 10 अप्रैल 2025 | जशपुर जिले का शांत कुनकुरी नगर गुरुवार को धर्म और आस्था के बड़े सामाजिक आंदोलन का गवाह बना। हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की एक हिंदू छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला जैसे ही सामने आया, वैसे ही पूरे हिंदू समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद…
Read Moreजशपुर : बगीचा में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर की गई तालाब की सफाई, जल संरक्षण संवर्धन के अंतर्गत जल बचाने की अपील
जशपुर 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में बगीचा विकास में जनपद पंचायत सीईओ के के श्रीवास की उपस्थिति में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर तालाब का सफाई किया गया और जल बचाव का संदेश दिया गया।
Read Moreजशपुर : नेटवर्क मार्केटिंग, लंबे समय से अनुपस्थित तथा शराब सेवन करने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में समर कैम्प को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश जशपुर, 09 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने रूबरू होते हुए कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयत्न करना होगा। इसके लिए शासन द्वारा भी जिले को पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हो रहा है। किसी भी स्कूल में संसाधन की कोई कमी ना…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने काम नहीं करने वाले सीएचवो और आरएचवो का वेतन रोकने और निलंबन की कार्यवाही करने के दिए निर्देश, कहा -काम नहीं तो वेतन नहीं
संस्थागत प्रसव के दौरान मां और बच्चे को अस्पताल में 48 घंटे विशेष निगरानी में रखेंगे आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को जरूर दें फरसाबहार विकास खंड में टीबी कार्यक्रम का आनलाइन एंट्री की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की गंभीर मरीजों को 108 एम्बुलेंस की सुविधा समय पर उपलब्ध कराए जशपुर 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी जी एस जात्रा ,…
Read Moreघट रहा भूगर्भ जल स्तर, संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिसाइकलिंग पर ध्यान देना जरूरी : जशपुर में जल बचाने महिलाओं ने सम्हाली कमान
जशपुर, 10 अप्रैल 2025/ पानी की कमी आज पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। भारत भी इसकी चपेट में है। विशाल जनसंख्या के लिए हर रोज स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना बड़ी समस्या भी है। पानी की कमी का असर खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादकता पर भी पड़ रहा है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों की मानें तो हर व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के लिए करीब 25 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। भारत के कई इलाकों में लोगों को अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए विभिन्न कठिनाइयों…
Read Moreपुराने केस, नई कार्रवाई! जशपुर पुलिस ने पकड़े लंबे समय से फरार निगरानी बदमाश, लूट-चोरी के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
थाना पत्थलगांव में दर्ज चोरी व लूट से संबंधित तीन प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी तीन स्थाई वारंट का एक आरोपी, थाना फरसाबहार में दर्ज चोरी के मामले में फरार एक आरोपी व थाना कुनकुरी में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। 1.थाना पत्थलगांव में गिरफ्तार स्थाई वारंटी का नाम:- शिवम कुमार नट, उम्र 23 वर्ष निवासी दीवानपुर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ( छ. ग) 2. थाना फरसाबहार में गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम:- राजकुमार यादव उम्र 35 वर्ष निवासी…
Read Moreधर्मांतरण की आग में सुलग रहा कुनकुरी! अब आर-पार की लड़ाई को तैयार बजरंग दल और विहिप, 10 अप्रैल को प्रचंड प्रदर्शन की चेतावनी – ये कोई साधारण प्रदर्शन नहीं—यह एक संकल्प है! – विजय आदित्य सिंह जूदेव
हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से जबरन धर्मांतरण का आरोप, प्रदर्शन में उमड़ेगा सनातन समाज कुनकुरी, 9 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज, कुनकुरी एक बार फिर धर्मांतरण के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कॉलेज की प्राचार्य विंसी जोसेफ पर हिंदू छात्रा को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मानसिक प्रताड़ना देने और परीक्षा से वंचित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले ने धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी हैं, जिससे पूरे जिले में गहरा आक्रोश…
Read More