सुशासन शिविर स्थल को श्रमदान करके किया जा रहा है साफ सफाई शिविर शुरू होने से पहले अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी मिलकर कर रहे योगाभ्यास जशपुर, 12 मई 2025/ जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। जल एवं भूमि संरक्षण संवर्धन के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत जशपुर जिले में सुशासन…
Read MoreTag: #SaveWater
मुख्यमंत्री श्री साय ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना
रायपुर 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।…
Read Moreजल जागृति जशपुर अभियान : सभी जनपदों में भू-जल संरक्षण और संवर्धन हेतु लगवाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
जशपुर 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के जनपद पंचायत भवन में जल जागृति जशपुर अभियान के तहत् भू-जल संरक्षण और सर्वधन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया गया है। साथ ही श्रमदान करके कार्यालय परिसर और छत की साफ-सफाई भी किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जल स्त्रोत को बढ़ाने के उददेश्य से सभी अधिकारियों को ‘‘जल जागृति जशपुर अभियान‘‘ के तहत् जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के…
Read Moreजल संरक्षण का संदेश लेकर बटईकेला में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का नारा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दिलाई जल बचाने की शपथ
जशपुर/कांसाबेल : जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के चौबीसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत बटईकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरुक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार…
Read Moreबिना जल जीवन नहीं : चेटबा में कौशल्या साय की प्रेरक अपील, चेटबा में जल जागृति का संदेश, जल जागरूकता कार्यक्रम में उमड़े ग्रामीण, ग्रामीणों को दिलाई गई जल बचाने की शपथ.
वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने मॉडल के ज़रिए सिखाया जल संरक्षण. जल और वन की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत – श्रीमती कौशल्या साय जशपुर/कुनकुरी. 25 अप्रैल 2025 : जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरुक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की…
Read Moreजशपुर में जल जागरूकता की गूंज : ‘जल संरक्षण’ को लेकर दुलदुला में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम : ‘जल जागृति जशपुर’ अभियान के 11वें दिन दुलदुला में दिखी जल बचाने की अद्भुत प्रेरणा, ग्रामीणों ने ली जल शपथ
जशपुर 13 अप्रैल 2025/ जल जागरूकता जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 11वें दिवस का आयोजन जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत दुलदुला में आयोजित किया गया। जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन है जो पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखता है। बढ़ती वैश्विक आबादी और मौसम के पैटर्न पर जलवायु परिवर्तन के चल रहे प्रभाव के साथ, पानी की कमी एक बढ़ती हुई चिंता बन गई है। इस चुनौती के जवाब में, जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए…
Read Moreघट रहा भूगर्भ जल स्तर, संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिसाइकलिंग पर ध्यान देना जरूरी : जशपुर में जल बचाने महिलाओं ने सम्हाली कमान
जशपुर, 10 अप्रैल 2025/ पानी की कमी आज पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। भारत भी इसकी चपेट में है। विशाल जनसंख्या के लिए हर रोज स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना बड़ी समस्या भी है। पानी की कमी का असर खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादकता पर भी पड़ रहा है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों की मानें तो हर व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के लिए करीब 25 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। भारत के कई इलाकों में लोगों को अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए विभिन्न कठिनाइयों…
Read Moreजशपुर : खेल खेल में ग्रामीण सीख रहे हैं जल संरक्षण का महत्व, नीमगांव में ‘जल जागृति जशपुर’ अभियान विभिन्न नवाचारी तरीकों से सिखाये गए जल संरक्षण के तरीके
जिला पंचायत सीईओ सहित वाटर हीरो नीरज वानखेड़े एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन पहल के अंतर्गत ‘जल जागृति जशपुर’ अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम नीमगांव में जल जागृति शिविर एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने भाग लेते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के…
Read More‘जल जागृति जशपुर’ अभियान की धूम! विधायक रायमुनी भगत ने जल संरक्षण की अलख जगाई, गांव-गांव में पहुंचा जागरूकता का संदेश, बारिश के जल संग्रह और भूमि संरक्षण के लिए मिल रही खास ट्रेनिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम से’जल जागृति जशपुर’ अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों…
Read Moreजल संकट के खतरे के बीच जशपुर की ग्राम पंचायतों में ‘जल शपथ’, प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर लिया संकल्प
जशपुर 23 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व जल दिवस मनाया गया।इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरुक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती…
Read More