आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती: जशपुर में 7 दिसंबर को कार्यशाला

जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में 07 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित किया गया है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उक्त कार्यशाला में आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में गठित मूल्यांकन समिति के सदस्यों को उपस्थित होने के लिए कहा है।

Read More

BREAKING : जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साईंटांगरटोली का कुख्यात गौतस्कर समशेर अली पशु तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी गौ-तस्कर समशेर अली उर्फ सल्लु शाह के विरूद्ध गौ-तस्करी के मामले में पूर्व से स्थाई वारंट भी जारी था समशेर अली उर्फ सल्लु शाह के विरूद्ध पूर्व में थाना कांसाबेल में अप.क्र. 115/21 छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी समशेर अली उर्फ सल्लु शाह उम्र 35 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम के विरूद्ध पुनः चौकी आरा में छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव में पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, धान खरीदी केंद्र, सूता तालाब, छठ घाट आदि का किया निरीक्षण

साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के दिए निर्देश जशपुर 05 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पंचायत पत्थलगांव का निरीक्षण कर नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, सार्वजनिक प्याऊ, शौचालयों की सफाई व्यवस्था और स्वीकृत विकास कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए‌। नगरीय क्षेत्र में पुष्प वाटिका का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री व्यास ने यहां पर स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और वाटिका में अटल परिसर बनाए जाने के…

Read More

जशपुर : कृषक उन्नति योजना से अशोक को मिली विकास की राह, प्राप्त राशि से ट्रेक्टर लेकर चढ़ रहे उन्नति की सीढियां

जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ कृषकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना का लाभ कृषकों को दिलाया जा रहा है। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। जिससे धान का कटोरा कहलाने वाले पूरे प्रदेश में खुशहाली की लहर दिखाई दे रही है और हर तरफ किसान विकास की राह पर…

Read More

जशपुर : बॉल्डरिंग वर्कशॉप का हुआ आयोजन, स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बने दी गई जानकारी

जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ जशपुर जिले में साहसिक खेलों को नई दिशा देते हुए भारत के रॉक क्लाइम्बिंग क्षेत्र की अग्रणी पहल, ’क्रैग डेवलपमेंट इनिशिएटिव’ ने जशप्योर एवं पहाड़ी बकरा एडवेंचर के साथ मिलकर दो दिवसीय बॉल्डरिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया। यह आयोजन न केवल साहसिक खेलों के विकास की दिशा में एक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने का भी प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त करना और देश में साहसिक खेलों…

Read More

सुगमता से हो रही जशपुर जिले में धान खरीदी : कोकियाखार की धर्मेश्वरी सरजाल ने प्रसन्नता जाहिर कर खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्था के लिए दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

धान के दाम बढ़ने के साथ उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर अब तक 14479.4 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 2482 किसानों को 25 करोड़ 76 लाख 62 से अधिक राशि किया गया है भुगतान जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ जिले के किसानों का उत्साह अब दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने धान के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही किसानों केन्द्र में धान बेचने के लिए अच्छी व्यवस्था दी है। सभी  धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष…

Read More

“सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ : जशपुर कलेक्टर ने 07 दिसम्बर को अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करने की अपील

जशपुर 05 दिसम्बर 2024/ देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष 07 दिसम्बर को “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ मनाया जाता है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास ने जिला के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा है कि हमारी सेना देश का विश्वास, गौरव और प्रेरणा हैं। हमारी सशस्त्र…

Read More

जशपुर : हर घर जल श्रेणी में शामिल हुआ गांव मड़वाकानी, गांव में 65 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से दिया जा रहा है सभी घरों में शुद्ध पानी

ग्रामीणों के पानी की समस्या हुई खत्म, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत् हर घर जल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जिले के सभी गांव में ग्रामीणों की पानी की समस्याओं को खत्म करने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी भी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने खुशी…

Read More

साइबर अपराध में बड़ी कार्यवाही : जशपुर पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचा

सोशल मीडिया में महिला से दोस्ती कर अश्लील कमेंट करने एवं कमेंट को वायरल करने के बाद ब्लैकमेल करने का है आरोपी आरोपी सोनू सिंह उर्फ नवीन उम्र 30 साल निवासी निटावली ब्लाॅक माधौगढ़, औरया उत्तर प्रदेश के विरूद्ध चौकी पण्डरापाठ में अप.क्र. 154/2023 धारा 509, 384 भा.द.वि. एवं  66(डी) आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज जशपुर/ चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की एक 31 वर्षीय युवती ने दिनांक 18.10.2023 को चौकी पण्डरापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह क्षेत्र में एक विभाग में नौकरी करती है एवं सोशल मीडिया फेसबुक का भी…

Read More

जशपुर में शिक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों में गड़बड़ी, जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने उठाए सवाल, जिला कलेक्टर को लिखा शिकायत पत्र

निजी स्कूलों में योग्य शिक्षकों की कमी और अनियंत्रित बसों के ठहराव से जनता परेशान जशपुर, 5 दिसंबर 2024/  जशपुर जिले में शिक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत पत्र लिखकर इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक ओर जहां जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है और शिक्षकों की योग्यता संबंधी मानक पूरे नहीं हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, जिला में यात्री बसें…

Read More