निजी स्कूलों में योग्य शिक्षकों की कमी और अनियंत्रित बसों के ठहराव से जनता परेशान जशपुर, 5 दिसंबर 2024/ जशपुर जिले में शिक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत पत्र लिखकर इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक ओर जहां जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है और शिक्षकों की योग्यता संबंधी मानक पूरे नहीं हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, जिला में यात्री बसें…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : बटाईकेला क्योस्क बैंक गोलीकांड के फरार आरोपी बितुल राम को थाना दुलदुला क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार…भेजा गया जेल…केरल कनेक्शन आया सामने.
आरोपियों के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 122/2024 भा.न्या.सं. की धारा 309(5),332 (ख), 109, 103 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज. केरल राज्य से बैठकर किया था अपराधिक षडयंत्र, पूर्व में इस प्रकरण के दो आरोपी रातु राम एवं शीतुल राम चौहान हो चुके हैं गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, पतासाजी जारी. गिरफ्तार आरोपी का नाम – बितुल राम उम्र 35 साल निवासी कोरकोटोली सिरिमकेला थाना दुलदुला. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05…
Read Moreसंगठन चुनाव को लेकर भाजपा जशपुर जिला कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन : सभी 20 मंडलों में संगठन पर्व में सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनाव में बूथ समितियों के चुनाव की मंडलवार की गई विस्तृत समीक्षा.
गांव, गरीब, मजदूर, किसानों को समर्पित रहा विंष्णुदेव सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल – निर्मल सिन्हा जशपुर : 3 दिसम्बर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुरेश राम, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा सहित…
Read Moreड्रोन तकनीक ने बदली जशपुर की तस्वीर: दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन का सफल परीक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने की सराहना
ड्रोन द्वारा दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने किया गया प्रदर्शन कलेक्टर सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रदर्शन का किया अवलोकन जशपुर, 04 दिसंबर 2024/ जशपुर जिले के सुदूर अंचलों में भी त्वरित गति से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने ड्रोन की किस तरह से मदद की जा सकती है इसका प्रदर्शन किया गया। जहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बैंगलुरू की एक निजी कंपनी के द्वारा प्रायोगिक तौर पर पुलिस लाईन से एक ड्रोन की मदद से दवाईयों को 50 किलोमीटर दूर स्थित सन्ना के सामुदायिक…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायत आरा का किया निरीक्षण : बाण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड, सीमा प्रवेश द्वार सहित अन्य कार्यो के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आई.टी.आई. में रंग-रोगन महाविद्यालय में तड़ित चालक लगाने के लिए कहा पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटन स्थल पंचखड़िया शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा का निरीक्षण किया और निर्माणधीन जगन्नाथ मंदिर में बाण्ड्रीवाल, गेट निर्माण, मौसी बाड़ी के पास बाण्ड्रीवाल, चबूतरा शेड, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश द्वार बनाने के संबंध में आर.ई.एस. विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शकरडेगा के गढ़पहाड़…
Read Moreजशपुर : नीमगांव में ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने लोगों के समस्याओं का किया तत्काल निराकरण जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत नीमगांव में आज ब्लॉक स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे जनपद पंचायत सीईओ श्री लोकहित भगत एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं उपास्थित होकर लोगो की समस्या से अवगत होकर तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन…
Read Moreआयुष्मान कार्ड निर्माण और राशन कार्ड सुधार पर जोर: जशपुर कलेक्टर ने की विकास कार्यों की समीक्षा
मृत व्यक्तियों की जानकारी पाक्षिक रूप से अपडेट कर राशन कार्ड से नाम विलोपित करने दिए निर्देश जशपुर, 04 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला पंचायत के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की गूगल शीट के माध्यम से समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा अप्रारम्भ कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में आयुष्मान भारत योजना के…
Read Moreजशपुर : मतपत्र मुद्रण हेतु आमंत्रित निविदा खोली जाएंगी 16 दिसम्बर को
जशपुर 04 दिसम्बर 2024/ जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निविदा विज्ञप्ति 11 नवम्बर 2024 के द्वारा नगरपालिकाओं निर्वाचन हेतु मतपत्र मुद्रण हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त निविदा की तिथि 16 दिसम्बर 2024 दिन सोमवार को दोपहर 2.00 बजे तक वृद्धि की गई है। प्राप्त निविदायें समिति द्वारा 16 दिसम्बर को सायं 3.00 बजे निविदाकर्ता या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी।
Read Moreनिर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक: जशपुर कलेक्टर ने दी तेजी से काम करने की हिदायत
जशपुर, 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर अपडेट करने के साथ सभी लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण…
Read Moreशहरों को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम: जशपुर कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 04 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से नगरों को सुंदर बनाने के लिए सभी नगरीय निकायों में सौंदर्यीकरण कराने को कहा। इसके लिए नगरों में स्थित तालाबों को स्वच्छ कराकर उनके आस पास पार्क, चौपाटी, बच्चों के लिए उद्यान-झूले, पाथ-वे आदि का निर्माण करने तथा स्वागत द्वारों की लाइटिंग…
Read More