जशपुर का गौरव : तीन बेटियों का चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट अंडर-17 टीम में, सरगुजा संभाग में भी किया कमाल

सरगुजा संभाग की टीम में जशपुर की 13 बच्चियां लहरा रही अपना परचम सरगुजा संभाग की टीम ने प्राप्त किए रजत पदक जशपुर, 17 अक्टूबर/ क्रिकेट को भारत में खेल नहीं बल्कि जुनून के रूप में जाना जाता इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है। जहां जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। इसमें विशेष यह है कि जशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं…

Read More

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये जशपुर पुलिस ने किया नगद ईनाम घोषित : आठ प्रकरणों में कुल 40 हजार रूपये का ईनाम घोषित…पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय होगा एसपी जशपुर का.

पशु क्रूरता, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने जैसे प्रकरण के फरार आरोपियों पर ईनाम किया गया है घोषित. फरार अपराधियों की कन्फर्म सूचना देकर जशपुर पुलिस की मदद करने की अपील, फरार अपराधियों सूचना देने वाले का नाम रखा जावेगा पूर्णतः गोपनीय, कुख्यात फरार पशु तस्कर लाल खान उर्फ लल्लू खान के विरूद्ध ईनाम घोषित, धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ कर फरार रहने वाले आरोपी प्रेम कुमार गेडाम के विरूद्ध भी ईनाम घोषित, जशपुर, 17 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में…

Read More

जशपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक: अतिथियों के लिए विशेष तैयारियां, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अतिथियों के सत्कार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जशपुर, 17 अक्टूबर/ जशपुर में 21 अक्टूबर को होने वाली सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत गुरुवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में अतिथियों के स्वागत एवं सत्कार के लिए सम्पर्क (लाइजनिंग) अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन इस बार कई विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी करने वाला है, ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि अतिथियों का अपने परिवार की तरह स्वागत…

Read More

जशपुर में 1081.1 मिमी बारिश: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, कुनकुरी सबसे आगे

जशपुर, 17 अक्टूबर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1081.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1094.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 967.6 मिमी, मनोरा में 1459.4 मिमी, कुनकुरी में 1504.9 मिमी, दुलदुला में 931.1 मिमी, फरसाबहार में 639.2 मिमी, बगीचा में 1291.6 मिमी, कांसाबेल में 889.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर विशेष : सरगुजा विकास प्राधिकरण की राज्य स्तरीय बैठक, जशपुर के विकास में मील का पत्थर, जशपुर की मेजबानी में होगी बड़ी बैठक

कुनकुरी,17 अक्टूबर/ (सागर जोशी) सरगुजा विकास प्राधिकरण की राज्य स्तरीय बैठक का जशपुर जिले में आयोजन एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक अवसर है। यह बैठक न केवल जशपुर जिले के लिए बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इस बैठक से जिले के विकास को गति मिलेगी और यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। हमें उम्मीद है कि इस बैठक में लिए गए निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव जशपुर जिले और पूरे सरगुजा संभाग पर पड़ेगा। सरगुजा विकास प्राधिकरण की राज्य स्तरीय…

Read More

जशपुर में हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर, रायकेरा गांव में बिजली आपूर्ति बहाल

जशपुर, 16 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम रायकेरा में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बिजली समस्या से अवगत कराया था। कैंप कार्यालय के त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है। हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान जशपुर जिले में हाथी विचरण…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : विद्यालय में मद्यपान कर हंगामा करने पर प्रधान पाठक कमला राम भगत निलंबित

जशपुर, 16 अक्टूबर/ जिला जशपुर के विकासखंड बगीचा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्लादरपाठ के प्रधान पाठक कमला राम भगत को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने निलंबित कर दिया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिवेदन के अनुसार, प्रधान पाठक कमला राम भगत विद्यालयीन समय में मद्यपान कर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने सहयोगी शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया और छात्रों के सामने गाली-गलौज की। यह मामला एक वीडियो में कैद हो गया था, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने बताया…

Read More

जशपुर में शिक्षा क्रांति: विनोबा ऐप ने बदली शिक्षा की दिशा, कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों और 3 सीएसी को किया सम्मानित

विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन जशपुर, 16 अक्टूबर/ जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 13 शिक्षकों और 03 संकुल समन्वयकों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में विनोबा टीम के जिला इंगेजमेंट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा अगस्त और सितंबर माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के…

Read More

पत्थलगाँव में ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए मितानिनों और प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित, टीबी मुक्त बनाने 6 मापदण्ड किए गए हैं निर्धारित

जशपुर, 16 अक्टूबर/ जिला स्तर पर टी बी मुक्त बनाने का आभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगाँव के सभा कक्ष में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज द्वारा विकास खण्ड समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, मितानिनों और प्रशिक्षकों का बैठक लिया गया। बैठक में सभी 84 ग्राम पंचायतों को टी बी मुक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टी बी मुक्त आभियान के तहत 6 मापदण्ड निर्धारित किए गए…

Read More

जशपुर में लखपति पहल के अंतर्गत महिलाओं को मछली पालन का दिया गया प्रशिक्षण

जशपुर, 16 अक्टूबर / जनपद पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में विगत दिवस लखपति पहल अंतर्गत् व्यक्तिगत एवं समूह की महिलाओं को एक दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पहले से मछली पालन करने वालों के साथ-साथ पहली बार मछली पालन प्रारंभ करने वाले महिलाएं भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में मत्स्य विभाग के सहायक संचालक जे.के.पैकरा के निर्देशानुसार महिलाओं को विभाग में संचालित योजना, पालने योग्य मछली, मत्स्य पालन हेतु तालाब की तैयारी, मैन्युरिंग, सीड स्टॉकिंग के साथ-साथ मछलियों से बनने वाले व्यंजनों के बारे में भी जानकारी दी…

Read More