जशपुर में मेघराज की मेहरबानी: अच्छी बारिश से किसानों को मिली राहत, फसलों को होगा फायदा

जिले में 01 जून से अब तक 1074.7 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अक्टूबर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1074.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1082.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 5.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 953.6 मिमी, मनोरा में 1453.4 मिमी, कुनकुरी में 1492.8 मिमी, दुलदुला में 924.9 मिमी, फरसाबहार में…

Read More

कुनकुरी: प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम जोकबहला निवासी अंजली पन्ना का आकाशीय बिजली वज्रपात से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता रूथ पन्ना बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ का चुनाव संपन्न, गणेश यादव बने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ महाकुल यादव समाज सेवा समिति का चुनाव संपन्न हुआ ,गणेश यादव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, वहीं समाज में कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है की बुधवार को हुए कांसाबेल सनातन धर्मशाला में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपील निराकरण दिनांक 30.8.2024 के आदेश अनुसार कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर के पत्र दिनांक 24 .06 .2022 द्वारा निर्देशित पंजीकृत नियमावली की कंडिका…

Read More

जशपुर : चुरीलकोना निवासी श्रीमती बिफनी बाई अब है पूर्ण स्वस्थ, गांव में सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रूपये स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ एसडीएम बगीचा ने बताया कि तहसीलदार सन्ना, सीईओ जनपद पंचायत बगीचा एवं बीएमओ बगीचा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम छिछली अ के टोला चुरीलकोना की निवासी श्रीमती बिफनी बाई उम्र 70 वर्ष वर्तमान में पूर्ण स्वस्थ है। बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा के द्वारा दी गई जानकारी से ज्ञात हुआ कि कुछ लोगों मात्र शुटिंग के लिए श्रीमती बिफनी बाई के रिश्तेदार शिवा, इचु और बेटा देवसाय द्वारा गांव में ही कांवड में घुमाया गया है। उक्त महिला को उपस्वास्थ्य केन्द्र मरंगी ईलाज…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : पैरोल अवधि समाप्ति के बाद भी फरार चल रहे आरोपी दीपक उर्फ मंठू को सन्ना पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर भेजा केन्द्रीय जेल अंबिकापुर.

आरोपी को धारा 370 (2) के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई थी सात वर्ष की सजा. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि माननीय सत्र न्यायाधीश जशपुर के प्रकरण क्रमांक 84/15 धारा 370(2) भा.द.सं. के सजायाफ्ता बंदी दीपक राम उर्फ मंठू उम्र 21 साल निवासी कवई थाना सन्ना जिला जशपुर (छ.ग.) को माननीय न्यायालय से 07 वर्ष की सजा होने पर केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा था। केन्द्रीय जेल अंबिकापुर…

Read More

कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त संजय का शव मुख्यमंत्री की पहल पर हवाई जहाज से पहुंचा जशपुर

जानकारी मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तपकरा  के ग्राम सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया।  जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया गया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी।…

Read More

जशपुर : सन्ना में डेम में डूबने से हुई मौत, कलेक्टर ने मृतक की पत्नी को दी 4 लाख की सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरापाठ निवासी सोहरा राम का डेम के पानी में डुबने से 26 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी दिनेश्वरी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत: पत्थलगांव में मोतियाबिंद शिविर का सफल आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में कुल 35 मोतियाबिंद मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले के दूरस्थ इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री के द्वारा जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को भी स्वास्थ्य केंद्रों के लगातार निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा…

Read More

जशपुर: बिहान योजना से जुड़कर लीलावती बाई बनीं लखपति दीदी, बनीं समुदाय की प्रेरणा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ लखपति दीदी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय की लीलावती बाई आज अपने क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा बन गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले लीलावती की आय सिमित थी। इससे बमुश्किल ही उनका गुजारा हो पाता था। बिहान से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो गया। आज वह खुश होकर बताती है कि अब वह अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रही है। जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत…

Read More

दुलदुला में बाल विवाह रोकने के लिए जय हो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, शक्तिमान बनकर पहुंचे लोगों के बीच

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 अक्टूबर/ जशपुर जिले में बाल विवाह को रोकने के व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और यूनिसेफ, जय हो की टीम विकास खंड के हाट बाजार,बस स्टैंड, सार्वजनिक जगहों पर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में नवाचार के माध्यम से शक्तिमान बनकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के हाट बाजार में जय हो की टीम और एन ई एस कालेज…

Read More