कुनकुरी: प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम जोकबहला निवासी अंजली पन्ना का आकाशीय बिजली वज्रपात से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता रूथ पन्ना बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts