जशपुर पुलिस ने किया फर्जी खाताधारकों के खिलाफ FIR, मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत क्या है म्यूल अकाउंट:- इसमें बैंक के खाताधारक के द्वारा अपने बैंक अकाउंट को अपराधियों को किराए पर दिया जाता है, अपराधियों के द्वारा उक्त अकाउंट से ठगी की रकम व अन्य अवैध राशि की लेनदेन की जाती है, जिसके एवज में खाताधारक को नियत राशि अपराधियों के द्वारा दी जाती है। पुलिस रख रही है कुछ बड़े म्यूल खातधारकों पर नजर, जल्द ही की जावेगी कार्यवाही जशपुर, 12 जुलाई 2025 : गौरतलब है कि आजकल…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : एक शिक्षिका, पांच कक्षाएं, एक ही कक्ष – देवबोरा प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर!
कुनकुरी, 12 जुलाई 2025 | जहां पूरा देश शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की बात कर रहा है, वहीं कुनकुरी विकासखंड के देवबोरा गांव की प्राथमिक शाला आज भी संसाधनों और शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 21 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल एक शिक्षिका – प्रधान पाठिका श्रीमती उर्सीला मिंज ही मौजूद हैं। बाकी सब केवल कागजों पर दर्ज हैं। विद्यालय में दूसरी शिक्षक की नियुक्ति जरूर है – श्री मनोज सिंह, लेकिन वे पिछले शिक्षा सत्र…
Read Moreरिश्तों की हत्या पर कुनकुरी कोर्ट ने दिया न्याय – सुरजन राम को उम्रकैद, बेटी की गवाही बनी न्याय की नींव
कुनकुरी, 10 जुलाई 2025 : जिला जशपुर के ग्राम डोभ में हुए पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते घर को तबाह कर दिया। अपने ही बड़े भाई की नृशंस हत्या करने वाले अभियुक्त सुरजन राम (45 वर्ष) को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और ₹1000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने की स्थिति में उसे छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। क्या है मामला? घटना 17 सितंबर 2022 की रात करीब…
Read Moreप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी जरूरतमंद परिवारों का संबल — कुनकुरी SBI शाखा ने तीन नामिनियों को 2-2 लाख की बीमा राशि सौंपी
कुनकुरी, 12 जुलाई 2025 — जीवन की अनिश्चितताओं के बीच यदि कोई योजना सामान्य नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, तो वह न केवल सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक होती है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आज देश के लाखों परिवारों के लिए आशा की एक सशक्त किरण बन चुकी है। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक की कुनकुरी शाखा ने इस योजना के तहत तीन परिवारों को 2-2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान…
Read Moreझारमुंडा में मृतक अमृत साय के घर पहुंचे कुनकुरी नगर अध्यक्ष विनयशील, पिता को बंधाया ढांढस, सरकार से मांगा 20 लाख का मुआवजा
कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे विनयशील ने प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल, कहा—‘मासूम की मौत सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है।’ जशपुर, 11 जुलाई 2025 : नगर अध्यक्ष विनयशील एवं कांग्रेस के साथियों ने मृतक अमृत साय के पिता नंदकिशोर साय के घर जाकर अपनी सवेदनाएँ व्यक्त की । विनयशील ने परिवार वालों से मुलाक़ात करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी 20 लाख रुपये देने की माँग की है। विनयशील ने कहा की चार लाख का मुआवजा RBC 6:4 के प्रकरण में दिया जाता है लेकीन यह…
Read Moreशाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.
सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…
Read Moreजशपुर : छात्र की मौत से व्यथित सीएम विष्णुदेव साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय ने घर जाकर दी सांत्वना, परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिलीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा जशपुर, 11 जुलाई 2025 : आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मृतक छात्र के घर झरमुंडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रीमती साय ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री…
Read Moreमछली पालकों के लिए बड़ी खबर! जशपुर में रिकॉर्ड बीज उत्पादन, सरकार से मुफ्त मिल रहा बीज, जाल और खली
मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जशपुर जिले में शुरू, अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू हो गया है। इस वर्ष मछली पालन विभाग को 950 लाख स्पान उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 659 लाख स्पान उत्पादन कर लिया गया है एवं 135 लाख स्टैण्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य प्रगति पर…
Read Moreस्कूल भवन टूटे, शिक्षक गैरहाजिर — कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्ती दिखाई, युक्तियुक्तकरण के बाद भी ज्वॉइन न करने पर कार्रवाई के आदेश
कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक, स्कूलों की नियमित साफ-सफाई कराने हेतु किया निर्देशित जशपुर, 11 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए की जर्जर भवन में स्कूल की कक्षाएं संचालित नहीं होने चाहिए। इसके लिए कोई वैक्लिपक व्यवस्था बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मरम्मत योग्य शाला भवनों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूलों…
Read More‘बगिया आश्रम में सांप काटने से गई मासूम जान!’ — शोकसंतप्त परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत जशपुर, 11 जुलाई 2025/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख…
Read More