जमीन गाइडलाइन दरों में 10–100% बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला: दीपक बैज बोले—यह गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार

भाजपाई नेता, मंत्री अपनी काली कमाई सफेद करने गाइडलाइन की दर बढ़ा दिये कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूटा है। किसान खेती जमीन खरीद नहीं पाएगा, न ही जरूरत पर जमीन बेच पायेगा। भवन निर्माण कार्य बंद होगा, जिसका असर…

Read More

छत्तीसगढ़ में ‘जनता बनाम अडानी’ टकराव तेज: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले – सरकार ने जल-जंगल-जमीन कॉर्पोरेट के हवाले कर दिए

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में भूखे प्यासे आदिवासी सपरिवार धरने पर, अडानी को फायदा पहुंचाने सरकार अत्याचारी बन गई – दीपक बैज रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायगढ़ के आदिवासी अपनी घर और जमीन छीनेजाने के डर से, कल से अभी तक अपने बच्चों को गोद में लिए कल से बिना खाना खाये, चना-मुर्रा खाकर कलेक्ट्रेट के सामने सोने को मजबूर हैं। इन आदिवासियों की माँग है की धरमजयगढ़ के अडानी कोल ब्लॉक पुरूंगा में 11 तारीख़ को होने वाली जनसुनवाई को निरस्त किया जाये। प्रदेश कांग्रेस…

Read More

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केरल टीवी डिबेट में खुलेआम गोली मारने की धमकी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और FIR दर्ज कराने की मांग की

रायपुर/30 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को केरल भाजपा के एक प्रवक्ता ने सीने में गोली मारने की धमकी दी हैं। यह बेहद ही गंभीर है, यही भाजपा का फासीवादी चरित्र है जो आपका मुखर विरोध करे उसे मिटा दो जान से मार दो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज के 77 साल पहले भी आरएसएस के एक गुर्गे नाथूराम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीने में गोली मारा था, आज फिर से वैसे…

Read More

मोदी सरकार की पुरानी फितरत: पहले बेतहाशा टैक्स, फिर मामूली कटौती कर जनता पर अहसान जताना – सुशील आनंद शुक्ला

जीएसटी के पहले डीजल, पेट्रोल पर भी 35 रू. एक्साइज लगाकर 5 रू. की कमी कर जनता पर अहसान जताया था रायपुर/22 सितंबर 2025। पहले बेतहाशा टैक्स लगाओ फिर कुछ सालों उसमें कटौती कर जनता पर अहसान लादना मोदी सरकार की पुरानी फितरत है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों डीजल, पेट्रोल पर मोदी सरकार ने 30 और 35 रू. एक्साईज ड्यूटी कोरोना काल में बढ़ा दिया था, कोरोना काल खत्म होने के बाद उसमें मात्र 5 रू. की छूट देकर जनता…

Read More

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान: राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सचिन पायलट बोले भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही

वोट चोर गद्दी छोड़ के तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग एवं भिलाई में हुये बड़े कार्यक्रम मोटर सायकल रैली, पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान जनसभाओं में कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाया भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है – सचिन पायलट रायपुर/18 सितंबर 2025। रायगढ़ से चली कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम यात्रा के तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान तथा जनसभाओं, बाईक रैली के साथ संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजनंदगांव में वोट…

Read More

“गरीब कर्मचारी से मारपीट और मां को गाली” – कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आक्रोश, मंत्री कश्यप के खिलाफ हर जिले में जला पुतला

रायपुर, 07 सितम्बर 2025 : मंत्री केदार कश्यप द्वारा जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मी के साथी की गई मारपीट और उनके मां को ले कर दी गई गाली के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री केदार कश्यप की बर्खास्तगी को ले कर कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा , मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया गया ।

Read More

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही, गृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा: भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई, एनएचएम कर्मचारियों और मितानिनों पर जारी है अत्याचार

रायपुर/05 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह…

Read More

जुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता – कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा. जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरूडांड़ हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने…

Read More

“मां भारती का अपमान बर्दाश्त नहीं” – महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय घेरा, राहुल गांधी को दी कड़ी चेतावनी

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही है – किरण देव रायपुर, 2 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे है। जिस प्रकार से बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। आज महिला मोर्चा की बहनें मातृशक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यालय का…

Read More