तालाब में डूबकर मौत! जशपुर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता राशि दी—कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गम्हरिया निवासी स्व. रोहन कुमार यादव का तालाब के पानी में डूबने से 06 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता सत्यवान कुमार यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सिलतरा फैक्ट्री हादसे में 6 श्रमिकों की मौत, कई घायल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों…

Read More

‘बगिया आश्रम में सांप काटने से गई मासूम जान!’ — शोकसंतप्त परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत जशपुर, 11 जुलाई 2025/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख…

Read More

कुनकुरी : करैत सांप के डसने से 28 वर्षीय युवक की मौत, रात को जमीन पर सोते समय हुआ हादसा

परिवार ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल — डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच कुनकुरी/जशपुर, 8 जून 2025 : जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरंगामाल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 28 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल डनसेना पिता राजो डनसेना के रूप में हुई है। यह हादसा 7 जून 2025 की रात लगभग 12 बजे हुआ जब कपिल अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहा…

Read More

ढक्कन टूटा और चली गई जान! कुनकुरी में सेप्टिक टैंक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी

कुनकुरी, 8 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लम्बीटोली गांव में एक महिला की सेप्टिक टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आसोमती बाई (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में दुर्घटनावश गिर गईं और ढक्कन टूटकर उनके ऊपर गिर जाने से दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के…

Read More