अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 8224913882 कर सकते हैं संपर्क जशपुर 10 दिसम्बर 2024/वनमण्डल अंतर्गत नोडल वनमण्डल में वनरक्षकों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 11 से 18 दिसम्बर तक रणजिता स्टेडियम जशपुर में आयोजित है। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी वनरक्षक भर्ती से संबंधित शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण की विस्तृत जानकारी वनमण्डल कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 8224913882 पर मुख्यलिपिक श्री दया राम भगत से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने ईव्हीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जशपुर, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आगामी स्थानीय निर्वाचनों के पूर्व सभी ईव्हीएम के उचित रखरखाव हेतु जशपुर तहसील कार्यालय में बनाये गए ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैट वेयरहाउस का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए इंतजामों के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी के माध्यम से सभी कक्षों की निगरानी की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उनसे सुरक्षा संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ईव्हीएम…
Read Moreजशपुर : बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम जशपुर 10 दिसम्बर 2024 / कलेक्टर रोहित व्यास ने 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने, रेडियों एवं दूरदर्शन से…
Read Moreजशपुर : पीएम जनमन आवास योजना से पहाड़ी कोरवा आलू, सोगलत और बैशाखु के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा
पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत जशपुर 10 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जिले के पात्र विशेष पिछड़ी जनजाति को आवास मिलने से जनजाति समुदाय के लोगों की चेहरे में खुशी और जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 4 ठेकेदारों के निविदा निरस्त करने और 80 ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस थमाया
जशपुर 10 अक्टूबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अन्तर्गत संचालित जल जीवन मिशन में कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जल जीवन मिशन के 04 ठेकेदारों के निविदा निरस्त एवं 80 ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिला जशपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 300 से अधिक ठेकेदार कार्य कर रहें है, जिनमें से चार ठेकेदार के कार्य निराशाजनक जनक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई
श्री विष्णु भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की कुम्हार समाज द्वारा अंकिरा में आयोजित किया गया था श्री विष्णु महायज्ञ जशपुर, 09 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय आज ग्राम अंकिरा में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई। उन्होंने पूरे भक्तिभाव और विधि विधान से भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद भक्तगणों को संबोधित करते हुए कहा कि…
Read Moreमसाला व्यापार को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए जशपुर जिले के किसान
मसालों की सीधी खरीद के लिए सार्थक आदान-प्रदान और सहयोग को मिलेगा बढ़ावा मिल जशपुर। मसाला बोर्ड भारत, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ओडिशा राज्य की राजधानी भुबनेश्वर में मसालों की खेती को बढ़ावा देने और निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य मसाला व्यापार में वृद्धि को बढ़ावा देना और विभिन्न राज्यों के किसानों और निर्यातकों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।जिसमें जशपुर जिले के पांच किसान शामिल हुए । इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर जनदर्शन का हुआ आयोजन, लोगों की समस्याओं को जान कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जनदर्शन में जिले के नागरिकों के द्वारा राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के संबंध में आवेदन लाये गए थे। कलेक्टर ने सभी के आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक उनकी समस्याओं को जानते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।…
Read Moreजनपद पंचायत जशपुर में बैंक मेला का हुआ आयोजन : बैंक लिंकेज के तहत 112 समूहों को 2 करोड़ 78 लाख रूपये का लोन किया गया वितरित
32 सदस्यों को मुद्रा लोन के माध्यम से 47.8 लाख रुपए किए गए वितरित जशपुर, 09 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत जशपुर में बैंक मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 112 समूहों को 2.78 करोड़ रूपये का लोन वितरण किया गया l इसके अलावा मुद्रा लोन के माध्यम से 32 सदस्य का 47.8 लाख रुपए वितरित किए गए। जिसमें 15 बैंक से बैंक लिंकेज फ्रेस लोन प्रकरण में 30 समूह का 45 लाख…
Read Moreजशपुर : अवैध धान परिवहन रोकने चेक पोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण, जिले में बनाया गया 21 चेक पोस्ट
जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन किया जा है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार धान के अवैध परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु…
Read More