आरबीसी 6-4 के तहत 7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत जशपुर : कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत 7 व्यक्तियों के निकटतम वारिसानों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फरसाबहार, पत्थलगांव, सन्ना एवं कुनकुरी क्षेत्र में नदी, बांध, डेम, तालाब एवं खेत की डबरी में डूबने तथा सर्पदंश से हुई मृत्यु के कुल 7 प्रकरणों में प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये के मान से कुल…
Read MoreCategory: जशपुर
स्वर्ण मंदिर और मां वैष्णोदेवी के दर्शन का सुनहरा अवसर! मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्रियों का होगा चयन, क्या आप भी हैं पात्र? जानिए आवेदन की जरूरी शर्तें।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत: जिले के 37 यात्री अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोदेवी के करेगें दर्शन जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत जिला जशपुर के लिए माह नवम्बर 2026 की तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 37 यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा। तीर्थ यात्रा का स्थान अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर एवं वाघा बॉर्डर निर्धारित किया गया है। यात्रा की अवधि 10 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक रहेगी। यात्रा हेतु इच्छुक व्यक्तियों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तपकरा को मिलेगी नई प्रशासनिक सुविधा! तहसील कार्यालय भवन के लिए ₹1.25 करोड़ की मंजूरी, अब राजस्व मामलों के निराकरण में आएगी तेजी?
तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही राजस्व…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात से कुनकुरी में बदलेगी प्रशासनिक व्यवस्था की तस्वीर! अनुविभागीय कार्यालय के नए भवन के लिए 1 करोड़ 25 लाख 2 हजार रुपये की मंजूरी, अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी!
कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ…
Read Moreजशपुर के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का फैसला! भारी बारिश की चेतावनी के बीच 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित, प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
भारी बारिश और चक्रवाती तूफान ‘ अर्नब‘ का खतरा, जशपुर जिले में सभी स्कूलों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित! जशपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ के प्रभाव और आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। मौसम का अलर्ट और प्रशासनिक निर्देश: मौसम विभाग से प्राप्त इनपुट…
Read Moreपुलिस की नाकाबंदी देखकर तेज रफ्तार में भागा ट्रक, फिर सामने आई तस्करों की चौंकाने वाली रणनीति! छह चक्का वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे मिले 38 गौवंश, आगे चल रही थी रेकी टीम; जशपुर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, फरार साथियों की तलाश तेज और घायल व्यक्ति की मौत के मामले में जांच शुरू
ऑपरेशन शंखनाद : गौवंश तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह चक्का ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे 38 गौवंश बरामद। पुलिस की घेराबंदी देखकर ट्रक रोककर भागने लगे तस्कर, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी। पुलिस से बचने के लिए ट्रक से कूदने के दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मृत्यु। मृतक की मृत्यु के संबंध में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ, शीघ्र ही पृथक से एक अन्य अपराध पंजीबद्ध कर सभी संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध…
Read More11 गौवंशों से भरी पिकअप पकड़ते ही फरार हुए थे आरोपी, अब महीनों बाद पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल कि दोनों दबोचे गए! ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी लोदाम तो दूसरा झारखंड के गुमला से गिरफ्तार; आखिर कहां छिपे थे दोनों?
ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल। थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम भलमंडा के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने की थी कार्यवाही, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH-10-BS-8773 को किया था जप्त, मौके से पुलिस ने कुल 11 नग गौ वंशों को कराया था मुक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता आई थी सामने, घटना के बाद से ही चल रहे थे फरार।…
Read Moreअब जशपुर के सरकारी स्कूलों में बच्चे बनाएंगे रोबोट, सीखेंगे AI और कोडिंग के हुनर! तीन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एक साल का व्यावहारिक प्रशिक्षण, सेंसर से स्मार्ट सिस्टम और स्थानीय समस्याओं के समाधान वाले प्रोजेक्ट बनाने का मिलेगा मौका
जशपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और रोबोटिक्स जिला प्रशासन और एडु रोबोवर्स के बीच हुआ एमओयू, तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण जशपुर : जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन जशपुर और एडु रोबोवर्स के बीच गैर-वित्तीय सहयोग के आधार पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इसके…
Read Moreअब स्कूलों के चक्कर लगाने की परेशानी होगी कम, सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की टीसी! जशपुर में प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल सिग्नेचर से होगा अनुमोदन; प्रक्रिया बनेगी तेज, सरल और पारदर्शी
सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जशपुर : शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को समय पर टीसी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी…
Read Moreदिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ 30 अक्टूबर तक का समय! जशपुर में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, संस्थाओं और नियोक्ताओं से मांगे गए आवेदन; दस्तावेज अधूरे रहे तो नहीं मिलेगा पुरस्कार के लिए विचार का अवसर
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण परिसर, माना कैम्प, रायपुर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। निर्देशानुसार जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगता के…
Read More