मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा में मेगा हेल्थ कैंप का किया शुभारंभ बगीचा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य जांच आवश्यक लैब टेस्ट सहित निशुल्क दवाइयों का भी किया गया वितरण जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बगीचा में मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में राज्य के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बगीचा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच एवं इलाज कराया। शिविर में लोगों का आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट किया गया।…
Read MoreCategory: जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का किया लोकार्पण, वनांचल क्षेत्रों को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का किया लोकार्पण विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित मिलेगी आधुनिक लैब जांच एवं उपचार की सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड बगीचा में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात दी। इस आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न रोगों की लैब जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। सुदूर वनांचल क्षेत्र बगीचा में दूरस्थ एवं पहुंचविहीन इलाकों में निवासरत…
Read Moreपत्थलगांव में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश : ग्राहक खोज रहे थे बाइक चोर, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, जंगल से निकली चोरी की पाँच मोटर सायकल, तीन आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.
मोटर सायकल की चोरी कर उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तब चढ़े पुलिस के हत्थे. आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 303 (2), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 1. राजेश पावले उम्र 26 साल निवासी नकना थाना सीतापुर, 2. राकेश सिंह पावले उम्र 24 साल निवासी मंगारी थाना सीतापुर, 3. अजय सिंह पावले उम्र 19 साल निवासी नकना थाना सीतापुर जिला सरगुजा. जप्ती कुल – 04 चोरी की मोटर सायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का किया अवलोकन, 2.83 करोड़ की लागत से तैयार हो रही विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना
मुख्यमंत्री ने बगीचा के आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का किया अवलोकन, 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा निर्माण कार्य जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड में क्षेत्र के खिलाड़ियों की लंबे समय से की जा रही माँग को ध्यान में रखते हुए यहाँ 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्य स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई : दोकड़ा क्षेत्र में धान खरीदी सीजन में बिचौलियों पर कसी नकेल, दो ट्रैक्टर और एक पिक-अप से 123 क्विंटल धान किया जब्त, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को.
एक मामले में दो ट्रैक्टर में अवैध रूप से धान लोड कर, धान उपार्जन केंद्र में खपाने हेतु ले जा रहे थे, पुलिस ने सूजीबहार में अवैध धान के साथ धर दबोचा. दूसरे मामले में झारखंड से पिक-अप में धान लोड कर, छत्तीसगढ़ ला रहे थे बिचौलिए, पुलिस ने चोंगरीबहार के पास पकड़ लिया. दोनों ही मामलों में धान संबंधित दस्तावेज नहीं दिए जाने पर पुलिस ने वाहनों सहित धान को जप्त कर कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को, दोनों ही मामले चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत के. अवैध धान परिवहन पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा नगर को दी विकास की बड़ी सौगात, बस स्टैंड के पास गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन, लगभग 13 करोड़ की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक बनेगा भव्य गौरव पथ
मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के पास गौरव पथ के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन लगभग 13 करोड़ की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक किया जाएगा गौरव पथ का निर्माण कार्य बगीचा के आम नागरिकों की मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड के बस स्टैंड के पास गौरव पथ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा पहुंचे, डीएवी पब्लिक स्कूल हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकासखंड बगीचा पहुंचे। डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कूल स्थित हेलीपैड आगमन पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, आईजी श्री दीपक कुमार झा,कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreग्रामीण विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंजूरी से 4.62 करोड़ की लागत से बनेगी गड़ेरटोली–जमुंडा–कटंगखार सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 4 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगी 5 किमी सड़क, ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, विकास कार्यों की सौगात के साथ जनसंवाद पर रहेगा विशेष फोकस, बगिया में रात्रि 8 बजे तक आमजन से करेंगे सीधी मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, बगिया में रात्रि 8 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 15 जनवरी 2026 को जशपुर जिले के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10:40 बजे अपने निज निवास ग्राम बगिया से प्रस्थान कर बगीचा पहुंचेंगे। इस दौरान वे निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का…
Read Moreकुनकुरी: मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीया निवास में किया समदर्शी न्यूज़ वेब पोर्टल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, की मीडिया के सकारात्मक भूमिका की सराहना.
मुख्यमंत्री ने समदर्शी न्यूज़ की टीम को दी बधाई, चार वर्षों से निरंतर कैलेंडर प्रकाशन को बताया अनुकरणीय पहल कुनकुरी : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कुनकुरी के बगीया निवास में बुधवार की सायं एक गरिमामय आयोजन के तहत समदर्शी न्यूज़ वेब पोर्टल के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कैलेंडर का विमोचन कर समदर्शी न्यूज़ की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है और समदर्शी…
Read More