जशपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यस्थित पारदर्शी और सुचारू रूप से हो रही संचालित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में किसानों की निरंतर आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान हितैषी नीतियों एवं प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर…
Read MoreCategory: जशपुर
आदिवासी अस्मिता पर अपमान का आरोप, जशपुर में भूपेश बघेल का पुतला दहन
“कांग्रेस की मानसिकता आदिवासी विरोधी” — सर्व आदिवासी समाज का तीखा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी जशपुर : आदिवासी अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाले कथित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी स्मति कौशल्या साय पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जशपुर जिला मुख्यालय में सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व…
Read Moreकुनकुरी विश्राम गृह में कांग्रेस की प्रेस वार्ता ने बढ़ाई सियासी तपिश, धान खरीदी घोटाले और मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप…..देखें पूरी प्रेस वार्ता का विडिओ..!
धान खरीदी और मनरेगा पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला “किसानों और मजदूरों को छल रही है भाजपा सरकार” — कुनकुरी से उठा बड़ा सियासी सवाल कुनकुरी : धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार और मनरेगा को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कुनकुरी नगर के विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों और मजदूरों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रेस…
Read Moreमनरेगा से आगे VB–G RAM G : भाजपा का दावा – अब मजदूरों को मिलेगा अधिकार और सम्मान, भगवान राम के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति ? भाजपा नेताओं के बयान से सियासत में हलचल तेज.
मनरेगा से आगे VB–G RAM G : भाजपा का दावा – अब मजदूरों को मिलेगा अधिकार और सम्मान, भगवान राम के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति ? भाजपा नेताओं के बयान से सियासत में हलचल तेज. श्रमिकों के हक़ में ऐतिहासिक प्रावधानों की दी गई जानकारी. जशपुर/पत्थलगांव : ग्रामीण भारत को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में भाजपा ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। “विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)” को लेकर पत्थलगांव में हुई भाजपा की प्रेस वार्ता में श्रमिकों के…
Read Moreजशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था अवैध धान, पुलिस को देख भागा पिक-अप चालक, 60 बोरी धान और वाहन मौके पर छोड़कर फरार, जप्त कर कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को.
पुलिस को पीछा करते देख, पिक-अप छोड़ भागा चालक, पुलिस ने पिक–अप वाहन क्रमांक JH 01- GH – 8011 सहित धान को किया जप्त, जप्त धान की कीमत लगभग 69,000/- रुपये. पिक–अप नंबर के आधार पर, पिक–अप मालिक तथा धान मालिक तक पहुंची पुलिस, धान व मंडी टोकन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को, मामला चौकी ऊपरकछार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़वामुड़ा का. सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, अब तक 35 वाहनों से 2 हजार 120 क्विंटल धान…
Read Moreसमझौते के बहाने बुलाया, कंडोरा मैदान में बेल्ट-डंडों से पीटा — कुनकुरी में युवक पर बर्बर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को भी किया जप्त प्रार्थी की रिपोर्ट पर गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी, 2. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी, 3. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी, 4. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी, 5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),191(2)(3), व…
Read Moreदामिनी एवं मेघदूत एप से आकाशीय बिजली एवं मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी जानकारी : सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी
जशपुर : भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि आपदाओं के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप विकसित किये गए है, मोबाइल में सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने तथा आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी आम नागरिकों को दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड करने हेतु सूचित किया जा रहा है।…
Read Moreएकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन व संशोधन को लेकर किसानों को बड़ी राहत : अब 31 जनवरी तक होंगे सभी प्रकार के संशोधन
पोर्टल में कैरी फारवर्ड तथा वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी तक समिति लॉगिन से होंगे कैरी फारवर्ड, रकबा व फसल विवरण में सुधार जशपुर : प्रदेश के किसानों के हित में छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन एवं संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के उपरांत अब समितियों के समिति लॉगिन में विभिन्न आवश्यक कार्यों का प्रावधान…
Read Moreमिट्टी के घर से मजबूत छत तक : जहाँ बरसात में टपकती थी छत, अब खड़ा है पक्का घर – जानिए जशपुर की बदलती तस्वीर, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदल दी एक परिवार की किस्मत.
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना जशपुर : कभी टपकती छत और कच्ची दीवारों में सिमटी ज़िंदगी, आज एक मजबूत छत के नीचे सुकून में बदल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) न सिर्फ़ घर दे रही है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी दे रही है। जशपुर जिले से सामने आई यह कहानी इसी बदलाव की मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। केंद्र…
Read Moreधान खरीदी को लेकर सियासी विस्फोट: मुख्यमंत्री के गृह ज़िले जशपुर के 46 केंद्रों में कांग्रेस का एकसाथ आंदोलन, नमी कटौती-वसूली और किसान उत्पीड़न पर भाजपा सरकार को खुली चुनौती
जशपुर : 46 धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस का जिला-व्यापी आंदोलन जिलाध्यक्ष यू.डी. मिंज बोले — “सरकार को किसानों की उपज का दाना-दाना खरीदना होगा” जशपुर : धान खरीदी में अव्यवस्था, नमी कटौती, अवैध वसूली और किसानों से दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में एक साथ आंदोलन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने कहा…
Read More