मनरेगा से आगे VB–G RAM G : भाजपा का दावा – अब मजदूरों को मिलेगा अधिकार और सम्मान, भगवान राम के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति ? भाजपा नेताओं के बयान से सियासत में हलचल तेज.

श्रमिकों के हक़ में ऐतिहासिक प्रावधानों की दी गई जानकारी.

जशपुर/पत्थलगांव : ग्रामीण भारत को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में भाजपा ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)को लेकर पत्थलगांव में हुई भाजपा की प्रेस वार्ता में श्रमिकों के हित में किए गए ऐतिहासिक प्रावधानों को विस्तार से रखा गया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज़ कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में “VB–G RAM G” (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन – ग्रामीण) को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने भी प्रेस को संबोधित किया।

केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि VB–G RAM G विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और श्रमिक हितैषी अधिनियम है, जो ग्रामीण मजदूरों को वास्तविक अधिकार और सम्मान देने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में लागू मनरेगा में ग्रामीण मजदूरों को केवल 100 दिन का काम मिलता था, जबकि VB–G RAM G के अंतर्गत 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा। यह सीधे तौर पर मजदूरों की आय बढ़ाने वाला कदम है।

रामकिशुन सिंह ने आगे कहा कि मनरेगा में मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों को महीनों इंतज़ार करना पड़ता था, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता था। लेकिन VB–G RAM G अधिनियम में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि मजदूरी का भुगतान हर सप्ताह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यदि किसी कारणवश भुगतान में देरी होती है, तो ब्याज सहित राशि के भुगतान का प्रावधान किया गया है।

VB–G RAM G अधिनियम के प्रमुख लाभ :-

रामकिशुन सिंह ने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत –ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, हर सप्ताह मजदूरी भुगतान, भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित राशि, गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर रोक, महिलाओं को रोजगार में विशेष प्राथमिकता, पंचायत स्तर पर पारदर्शी क्रियान्वयन, गरीबकिसान और मजदूर परिवारों की आजीविका क स्थायित्व कालाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल रोजगार नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की गारंटी है। कांग्रेस ने कभी मजदूरों को अधिकार नहीं दिए, केवल भ्रम फैलाया, जबकि भाजपा ने कानून बनाकर अधिकार सुनिश्चित किए हैं।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि VB–G RAM G का पूरा नाम है विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), उन्होंने कहा कि नाम भले ही संक्षिप्त हो, लेकिन इसका उद्देश्य अत्यंत व्यापक है। यह मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों को स्थायी रोजगार देने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

गोमती साय ने कहा कि यदि कांग्रेस को इस नाम से या इससे जुड़े विचारों से आपत्ति है, तो यह उनकी नकारात्मक और जनविरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अध्यात्म और भगवान राम से जुड़े नाम कांग्रेस को तकलीफ देते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि उन्हें भगवान राम के नाम से ही परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गरीब कल्याण को साथ लेकर चलती है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुकी है। उसे न तो मजदूरों की चिंता है और न ही ग्रामीण भारत की। उन्होंने कहा कि VB–G RAM G जैसे जनकल्याणकारी अधिनियम कांग्रेस की विफल नीतियों को उजागर कर रहे हैं, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ‘विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ ग्रामीण भारत के लिए एक नई क्रांति है। यह अधिनियम रोजगार, समय पर भुगतान, पारदर्शिता और सम्मान की गारंटी देता है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि देश की जनता अब नारे नहीं, गारंटी के साथ विकास चाहती है।

त्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष धनियरो परहा, जिला मंत्री आनंद शर्मा, संतोष दास, सुनील अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल उपस्थित थे।

Related posts