छत्तीसगढ़ SIR अपडेट : अब सिर्फ 5-6% मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत, 94% मतदाताओं का स्वतः होगा सत्यापन – निर्वाचन आयोग ने दी राहत

असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से ले सकते हैं मदद रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गया है उसमें बीएलओ द्वारा वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया गया है जो कि 71 प्रतिशत के करीब है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं,…

Read More

जशपुर के आदिवासी युवाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि — हिमालय की जगतसुख पीक पर आल्पाइन शैली में नया मार्ग खोला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सम्मान में नाम रखा “विष्णु देव रूट”

हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज : आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम रायपुर-जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान…

Read More

जशपुर से दृष्टिदोष मिटाने की पहल! ‘सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा’ अभियान में अब तक 16 हजार से अधिक लोगों की जांच, 58 मोतियाबिंद के मरीज मिले

अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्ण नेत्र जांच का हुआ शुभारंभ मरीजों का किया जाएगा निःशुल्क ईलाज कुनकुरी विकासखण्ड में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक होगा नेत्र परीक्षण अब तक 16499 लोगों के नेत्र परीक्षण में 58 से अधिक मोतियाबिंद के मिले मरीज जशपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी एनपीसीबी के मार्गदर्शन में अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत “सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा“ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विगत दिवस…

Read More

गेउर नदी में डूबने से युवक की मौत — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम दनगरी निवासी स्व. मनोज का गेउर नदी के पानी में नहाने के दौरान डूबने से 18 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता लारि नागेश हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

वनांचल से विकास की डगर तक — कलेक्टर रोहित व्यास ने लकराघरा में 4 किमी सड़क निर्माण की दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल गांव लकराघरा का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकास खंड के दूरस्थ अंचल बोखी ग्राम पंचायत के लकराघरा ग्राम के वन भूमि के कच्चे सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर 4 किलोमीटर लकराघरा गांव में वन विभाग के अधिकारियों को डब्लू बी एम सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र राशि स्वीकृति करवाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति के साथ जहां आवश्यकता है पूल पुलिया निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजने…

Read More

मतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू — जशपुर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बताया SIR प्रक्रिया का पूरा रोडमैप

जशपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू, 07 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध दी जानकारी जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एसआईआर हेतु जारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित ने बुधवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…

Read More

जनभागीदारी से बदलेगा हनुमान टेकरी मंदिर का स्वरूप — कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण कर पार्क सौंदर्यकरण, चबूतरा निर्माण और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

मंदिर की नियमित साफ सफाई पार्क में बच्चों के लिए खेल सामग्री और मंदिर की सीढ़ी में डोम शेठ लगाने निर्देश कुनकुरी नगर के नागरिकों ने मंदिर के सौन्दर्य करण के लिए अपने सुझाव भी दिए जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कुनकुरी विकास खंड के हनुमान टेकरी मंदिर का निरीक्षण किया और सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंदिर के अंदर बने पार्क के सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। पार्क की साफ सफाई, पेड़ पौधे लगाने और बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने किया कुनकुरी छठ घाट का निरीक्षण — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5.17 करोड़ की स्वीकृति से छठ घाट के भव्य सौंदर्यकरण का रास्ता किया साफ, अब बनेगा आधुनिक धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख दी स्वीकृति छठ घाट की साफ-सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को‌ नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की…

Read More

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ जारी: 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी कुनकुरी से गिरफ्तार

दो ज़रकीन में कच्ची महुआ शराब को भरकर बिक्री हेतु ले जा रहा था आरोपी, आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध नाम गिरफ्तार आरोपी – जीतू उर्फ डैनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा, कोरवा डेरा, कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग) कुनकुरी-जशपुर : दिनांक 29.10.25 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि, सुखबासु पारा, कुनकुरी, निवासी जीतू उर्फ डैनी, अपने साथ दो जरकिन में अवैध रूप से महुआ शराब भरकर, गड़ाकाटा…

Read More

जशपुर बना गौ तस्करों के लिए खतरा! मनोरा क्षेत्र में पुलिस की दबिश, गौवंशों को छुड़ाया – तस्कर हुए फरार

मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत तस्कर केसरा जंगल के रास्ते पैदल ले जा रहे थे गौ वंशों को, पुलिस को देख , गौ वंशों को छोड़ हो गए फरार, पुलिस ने सकुशल बरामद किया सभी 15 नग गौ वंशों को, फरार तस्करों की तलाश जारी तस्करों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 ( 1)(क)(घ)के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ,…

Read More