मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ — घर-घर जाकर दे रहे गणना और घोषणा प्रपत्र, जशपुर में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित जशपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। जशपुर जिले में विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ  मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी…

Read More

SIR अभियान को लेकर प्रशासन हुआ एक्टिव — एसडीएम ऋतुराज सिंह ने राजनीतिक दलों को दी मतदाता सत्यापन की पूरी जानकारी!

पत्थलगांव एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध में दी जानकारी जशपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में पत्थलगांव एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऋतुराज सिंह ने गुरुवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने जानकारी दी…

Read More

छत्तीसगढ़ SIR अपडेट : अब सिर्फ 5-6% मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत, 94% मतदाताओं का स्वतः होगा सत्यापन – निर्वाचन आयोग ने दी राहत

असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से ले सकते हैं मदद रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गया है उसमें बीएलओ द्वारा वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया गया है जो कि 71 प्रतिशत के करीब है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं,…

Read More

मतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू — जशपुर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बताया SIR प्रक्रिया का पूरा रोडमैप

जशपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू, 07 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध दी जानकारी जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एसआईआर हेतु जारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित ने बुधवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…

Read More