जनभागीदारी से बदलेगा हनुमान टेकरी मंदिर का स्वरूप — कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण कर पार्क सौंदर्यकरण, चबूतरा निर्माण और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

मंदिर की नियमित साफ सफाई पार्क में बच्चों के लिए खेल सामग्री और मंदिर की सीढ़ी में डोम शेठ लगाने निर्देश

कुनकुरी नगर के नागरिकों ने मंदिर के सौन्दर्य करण के लिए अपने सुझाव भी दिए

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कुनकुरी विकास खंड के हनुमान टेकरी मंदिर का निरीक्षण किया और सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंदिर के अंदर बने पार्क के सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। पार्क की साफ सफाई, पेड़ पौधे लगाने और बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री लगाने के लिए कहा है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए चबूतरा निर्माण भी करने के लिए कहा है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, भरत सिंह, एसडीएम नन्दजी पांडे कुनकुरी नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कलेक्टर ने मंदिर परिसर की श्रमदान से साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। और मंदिर के सीढ़ी में डोम शेठ लगाने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग की व्यस्था और घास लगाने के निर्देश दिए हैं। कुनकुरी के नगर वासियों ने अपने मांगों और समस्याओं को भी कलेक्टर के सामने रखा जिस पर कलेक्टर ने यथा संभव निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related posts