कुनकुरी : कुनकुरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत तांमासिंघा और डोड़ापानी जंगल इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक पसरा हुआ है। करीब 26 हाथियों का विशाल दल इन ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। यह झुंड लगातार जंगल और खेतों के बीच घूमते हुए पकी हुई धान की फसलों को रौंद रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहाँ रेंज अफसर सुरेन्द्र…
Read MoreCategory: जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिता स्वर्गीय मथुरा साव को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनका सरल और सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणा है
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दुलदुला पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिताश्री स्वर्गीय मथुरा साव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।
Read Moreछठी मैया के चरणों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नमन — दुलदुला घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, कहा- अगले पर्व तक दमकेगा दुलदुला छठ घाट
दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यकरण की घोषणा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व त्यौहार के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने दुलदुला क्षेत्र वासियों की मांग पर छठ…
Read Moreजशपुर के दुलदुला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत — हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताई खुशी
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुलदुला हेलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreविशेष लेख : जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म का नया युग — देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर ने बढ़ाया पर्यटन का ग्राफ
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांचक पर्यटन के लिए भी पहचाना जाने लगा है। जशपुर के “देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर” ने इस दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह स्थान अब उन साहसिक यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है जो रॉक क्लाइम्बिंग के साथ प्रकृति की शांति को भी महसूस करना चाहते हैं। देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर को इस तरह…
Read Moreछठ पर्व पर सुरक्षा के पक्के इंतज़ाम : जशपुर में वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस ने जारी किया डायवर्सन रूट प्लान
छठ पर्व मार्ग पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था जशपुर : इस वर्ष दिनांक 27-28/10/2025 को छठ पूजा की अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था प्रदाय किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग एवं यातायात पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है दिनांक 27/10/2025 को छठ पर्व संध्या अरघा दौरान 02:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक एवं दिनांक 28/10/2025 में रात्रि…
Read More50 छात्राओं की पासिंग आउट परेड में झलकता जशपुर का नव संकल्प : कठिन परिस्थितियों को पार कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाईं छात्राएँ
जशपुर : डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) का सही उपयोग कैसे अंधेरे में प्रकाश की किरण बन सकता है, इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर जिले ने पुनः प्रस्तुत किया है। 25 अक्टूबर को अंबिकापुर में नगर सेना के प्रशिक्षु सैनिकों की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान जब प्रशिक्षु नगर सैनिक गर्व से मस्तक ऊँचा किए, सुसज्जित वर्दी में मंच के सामने से गुजरे, तो वातावरण करतल ध्वनि से गूंज उठा। इस परेड में शामिल 50 छात्राएँ जशपुर जिले के सुदूर वनांचलों एवं ग्रामीण अंचलों से आती हैं।…
Read Moreजशपुर की ग्राम पंचायत कुनकुरी में रजत जयंती पर स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम : ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प
जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुनकुरी में आज स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता रैली, स्वच्छता श्रमदान, हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं स्वच्छाग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती क्रांति सिदार, एसआरएलएम प्रतिनिधि श्री निरन एक्का, मनरेगा तकनीकी सहायक श्री नरेन्द्र नागेश्री, तथा उप सरपंच श्री अन्प्रेस एक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वच्छता रैली के माध्यम से…
Read Moreजशपुर की हरियाली में बसा रानीदाह जलप्रपात : गिरते जल की धारा और रहस्यमयी लोककथा आपको तुरंत यात्रा करने के लिए आमंत्रित करती है!
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच बसी एक प्राकृतिक धरोहर है – रानीदाह जलप्रपात। जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी गर्व का प्रतीक माना जाता है। हर मौसम में मनमोहक दृश्य रानीदाह की यात्रा शुरू होती है खूबसूरत, हरियाली से ढकी सड़कों से। जैसे ही पर्यटक झरने तक पहुँचते हैं, सामने फैलती हरियाली, चट्टानों से गिरता दूधिया पानी और पक्षियों की…
Read Moreजशपुर में गौ तस्करी का बड़ा पर्दाफाश : जंगल में तस्करों के जाल से सकुशल बचाए गए 11 गौ-वंश, पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, की जा रही तस्करों की तलाश.
पिक-अप वाहन से, मवेशियों को जंगल में उतारकर तस्कर हो गए फरार, प्रकरण चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल का. पुलिस ने सभी गौ-वंशों को सकुशल कर लिया है बरामद, फरार तस्करों की पता साजी जारी. प्रकरण में तस्करों के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6, 10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : जशपुर पुलिस ने चौकी सोनक्यारी क्षेत्र के बृंदाटोली जंगल में ऑपरेशन शंखनाद के तहत 11 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए। पुलिस की तत्परता से गौवंश सुरक्षित बरामद…
Read More