जशपुर में गौ तस्करी का बड़ा पर्दाफाश : जंगल में तस्करों के जाल से सकुशल बचाए गए 11 गौ-वंश, पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, की जा रही तस्करों की तलाश.

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को चौकी सोनक्यारी पुलिस को ग्राम पंडरसिली के कोटवार मुन्ना राम के द्वारा सुचना मिली थी कि चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल में 25 अक्टूबर 2025 की प्रातः 04:00 बजे कुछ व्यक्ति जो कि पिक-अप वाहन में  गौ-वंशों को ठूंस ठूंस कर भरे थे, जंगल में गौ-वंशों को उतार रहे हैं। सूचना पर चौकी सोनक्यारी पुलिस के द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ बृंदाटोली जंगल रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि जंगल में 11 नग गौ-वंश लावारिश अवस्था में हैं व उनके पैरों में रस्सी बंधी थी। आरोपी तस्कर गौ-वंशों को छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से सभी 11 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है। जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Related posts