CM साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में किया पूर्व सदस्यों का पुण्य स्मरण: रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों श्रीमती रजनी ताई उपासने, श्री बनवारी लाल अग्रवाल और श्री राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के…

Read More

रायपुर राजभवन में श्रद्धांजलि समारोह: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने भूपेन हजारिका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिता स्वर्गीय मथुरा साव को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनका सरल और सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणा है

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दुलदुला पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिताश्री स्वर्गीय मथुरा साव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत चन्दन बाई जी को दी श्रद्धांजलि:शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चन्दन बाई जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री मरपच्ची सहित शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर…

Read More

जिला नारायणपुर में श्रद्धा और गर्व से मना शहीद स्मृति दिवस-2025, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

जिला नारायणपुर में “अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की गई जिला नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस-2025 पर अमर बलिदानी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।  अमर शहीदों के नाम का वाचन एवं सलामी समारोह का हुआ आयोजन।  जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शहीद परिवारों ने की स्मारक में अर्पित की पुष्पांजलि । जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित। “अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की। नारायणपुर :…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगत सिंह जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा – अमर शहीद के विचार सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत

रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए…

Read More

महाकुल समाज के अध्यक्ष रहे स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज के उत्थान हेतु किए कार्यों एवं साथ बिताए अनमोल पलों को किया याद

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव पहुंचकर दिवंगत श्री डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों एवं समाज उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कहा कि डमरूधर यादव मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका सहयोग और आशीर्वाद मुझे सदैव से मिलता रहा था। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत…

Read More

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत श्रीमती शशिकला साय को दी श्रद्धांजलि, ग्राम बंदरचुआं में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम बंदरचुआं‌ पहुंचकर दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गवासी श्रीमती शशिकला साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भतीजे कृष्णकांत साय…

Read More

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समाज की अपूरणीय क्षति

रायपुर, 08 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री संतोष शर्मा, श्री जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

रायपुर, 06 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं,…

Read More