दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत सभी दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि…
Read MoreCategory: जशपुर
27 मार्च तक करें आवेदन नहीं तो चूक जाएंगे मौका: SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खुला, उच्च शिक्षा के सपनों को मिलेगा सहारा
जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2025-26 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी 23 मार्च से 27 मार्च 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्यों में शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों,…
Read Moreविशेष लेख – अब बदल रहा है जशपुर का भविष्य: 1.37 लाख महिलाओं की सामूहिक ताकत से 18 हजार दीदियां बनीं लखपति, घर-परिवार से लेकर गांव की अर्थव्यवस्था तक आई नई मजबूती
जशपुर की 18 हजार से अधिक महिलाएं बनी लखपति दीदी महिलाएं खेती, पशुपालन खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग से अपने परिवार और गांव को दे रही आर्थिक मजबूती जशपुर : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा। आज जशपुर की महिलाएं खेती, पशुपालन, लघु उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण तथा हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से अपने परिवार और गांव की आर्थिक ताकत बन रही है। गांव-गांव में कृषि सखियां और पशु सखियां, किसानों तक आधुनिक तकनीक…
Read Moreदुर्गम पहाड़ों से ‘हर घर जल’ तक: जशपुर के ग्राम बस्तला ने रचा विकास का इतिहास, 39 घरों में पहुँचा स्वच्छ पानी, महिलाओं को मिला सम्मान और बच्चों को नई उड़ान
हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा ग्राम बस्तला गांव के 39 परिवारों को कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा स्वच्छ पेयजल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासों किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम बस्तला एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में उभरा है। यह गांव दुलदुला विकासखण्ड में स्थित है और घने जंगलों एवं पहाड़ियों से घिरा…
Read Moreनाबालिग बालिका को भगा कर, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को उड़ीसा राज्य से बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का. आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 137(2),64(2)(M),65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी इष्टा राणा उम्र 22 वर्ष. जशपुर : मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 फरवरी 2026 को चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थिया ने चौकी कोल्हेनझरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी,…
Read Moreसफलता की कहानी : धान से मछली पालन की ओर बढ़े जनक यादव ; प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और पांड लाइनर तकनीक से बढ़ी आय, बने किसानों के लिए प्रेरणा
किसान जनक ने आधुनिक तकनीक से मछली पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर पांड लाइनर विधी से करते है मछली पालन धान की फसल से मछली पालन में ज्यादा मुनाफा शासन से 4 लाख 20 हजार का अनुदान राशि से अपने खेत में दो तालाब का किया निर्माण मछली पालन के साथ अन्य लोगों को भी कराएं है रोजगार उपलब्ध जशपुर : परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़ते हुए ग्राम भीतघरा, बगीचा विकास खंड के किसान जनक यादव ने मत्स्य…
Read Moreविश्व वानिकी दिवस 2026 पर जशपुर में जागरूकता की लहर: “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” थीम पर रैली, वृक्षारोपण और संरक्षण का व्यापक संदेश
जशपुर वनमण्डल में विश्व वानिकी दिवस 2026 का आयोजन “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” विषय पर कार्यक्रम एवं रैली आयोजित जशपुर : वनमण्डल के अंतर्गत पर्यावरण रोपणी बालाछापर में 21 मार्च 2026 को विश्व वानिकी दिवस अवसर पर विभिन्न परिक्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष का विषय था ‘वन और अर्थव्यवस्थाएं जिसके माध्यम से विद्यार्थियों, वन अमला और स्थानीय नागरिकों को वन संरक्षण, वनाग्नि ग्राम और पौधों के प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया। जशपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी इचकेला…
Read Moreजशपुर में बालिकाओं के सशक्तिकरण की पहल: कानूनी अधिकार, स्वच्छता और सुरक्षा पर हुआ व्यापक जागरूकता कार्यक्रम, 55 छात्राओं ने लिया सक्रिय भाग
बालिकाओं के लिए कानूनी अधिकारों एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जशपुर : जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिला जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए कानूनी अधिकारों, स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्राओं के समक्ष महिला संरक्षण अधिकारी…
Read Moreसंवाद से सशक्त समाज की दिशा: राकेश जैन के मार्गदर्शन में जशपुर जनगोष्ठी में संघ के 100 वर्षों की यात्रा, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण के मूल विचारों पर विस्तृत मंथन
जशपुर में प्रमुख जनगोष्ठी का सफल आयोजन, समाज के प्रबुद्ध वर्ग की रही व्यापक सहभागिता जशपुर : जिले में आयोजित प्रमुख जनगोष्ठी कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध जनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। लगभग 32 क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे व्यापक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जागेश्वर राम रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में…
Read Moreनवरात्रि की पावन बेला में आस्था का संगम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर कुदरगढ़ी माता के दर्शन करने सूरजपुर जिले स्थित कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचे। कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने मंदिर के नीचे प्रांगण स्थल पर ही हिंगुलाज माता एवं झगरा खाड़ देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंदन लगाकर एवं चुनरी चढ़ाकर श्रद्धापूर्वक माता का नमन किया।…
Read More