जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा की नया साल आपके लिए खुशियों, सफलता लाए अपना लक्ष्य निर्धारित करके निरंतर आगे बढ़े। यह नया साल नई शुरुआत संभावनाओं और नया अवसरों से भरा हो नया साल आपके के लिए शांति और आनंद लाए।
Read MoreCategory: जशपुर
नए साल में जशपुर को मिली अब तक की सबसे बड़ी सड़क परियोजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 77 सड़कों को मंजूरी, आवागमन, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा नया बल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77 सड़कों के लिए ₹192 करोड़ रुपए से अधिक की दी मंजूरी जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है।नए साल में जिले के विभिन्न विकासखंडों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर बड़ी सौगात दी है। इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹192 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले के ग्रामीण, दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में आवागमन सुगम…
Read Moreजिला प्रशासन और पुलिस विभाग की अनूठी पहल : सड़क पर हादसा हुआ तो 222 मितान बनेंगे जीवनरक्षक ! जशपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में चर्चा, गोल्डन आवर में जान बचाने का संकल्प, मुख्यमंत्री ने किया 222 मितानों का सम्मान.
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले भर के 222 सड़क सुरक्षा मितानों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. कलेक्टर जशपुर एवं एसएसपी जशपुर के निर्देशन में पूर्व में सड़क सुरक्षा मितानों को किया जा चुका है प्रशिक्षित. सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु प्रशासन से मिल कर किये जा रहे हैं लगातार बेहतर कार्य. जशपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर जिले में एक मिसाल कायम की गई है। प्रशासन और पुलिस की अनूठी पहल के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreजशक्राफ्ट से कालीन शिल्प को नई पहचान: जशपुर में डिजाइनिंग व विकास पर तीन माह का विशेष प्रशिक्षण, 30 महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
जशक्राफ्ट से संवर रहा कालीन शिल्प, डिजाइनिंग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जशपुर : जशपुर जिले में पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “जशक्राफ्ट” ब्रांड के अंतर्गत कालीन उत्पादन में उत्कृष्टता लाने हेतु विकास आयुक्त हस्तशिल्प, भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली की CHCDS परियोजना के तहत “डिजाइन एंड डेवलपमेंट वर्कशॉप ऑन कारपेट क्राफ्ट” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला जशपुर विकासखंड के बालाछापर ग्राम पंचायत स्थित रीपा परिसर में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा…
Read Moreजशपुर में आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती अपडेट: अंतिम मेरिट सूची जिले की वेबसाइट पर जारी, 25 गुनांक अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संविदा भर्ती : अंतिम मेरिट सूची जारी 25 गुनांक अभ्यर्थियों की एकीकृत सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार की तिथि शीघ्र होगी घोषित जशपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जशपुर द्वारा संविदा भर्ती सत्र 2025-26 के अंतर्गत दावा-आपत्ति निराकरण के उपरांत अंतिम एकीकृत मेरिट सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची जिले के वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा भर्ती…
Read Moreजशपुर पुलिस अलर्ट : नया साल नहीं, कानून का इम्तिहान ! जशपुर पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, जशपुर में हुड़दंगियों पर चलेगा पुलिस का डंडा, जश्न में नियम टूटे तो सीधे जेल !
जशपुर : नए साल 2026 के जश्न से पहले जशपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जिले को क्राइम-फ्री रखने के लिए पुलिस ने सख्त सुरक्षा घेरा तैयार किया है। नियम तोड़ने वालों पर अब कोई रियायत नहीं मिलेगी — हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर। नए साल 2026 के जश्न को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई. 31 दिसंबर की रात शहर को क्राइम फ्री रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है.…
Read Moreऑपरेशन अंकुश : गौ तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई – पंडरापाठ क्षेत्र से फरार आरोपी मोहम्मद फिरोज खान गुमला से गिरफ्तार, 9 गौवंशों की तस्करी का था मामला
मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत माह जून 2025 में, पिकअप वाहन में भरकर ले जा रहा था, गौ वंशों को वाहन पलटने पर गौ वंशों सहित वाहन को छोड़कर हो गया था फरार मौके से जशपुर पुलिस ने 09 नग गौ वंशों को किया था बरामद, व पिकअप वाहन क्रमांक JH –13G-7780 को किया था जप्त आरोपी के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत है मामला पंजीबद्ध तस्करी में प्रयुक्त…
Read Moreनववर्ष से पहले जशपुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात : 10 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 31.91 करोड़ रुपये की बड़ी मंजूरी, वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी सौगात,जिले की 10 सड़कों के लिए 31 करोड़ 91 लाख रुपए की मंजूरी,ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर : नववर्ष की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले जिलेवासियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन हेतु कुल 31 करोड़ 91 लाख रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत…
Read Moreसूचना, विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल बना जशपुर: जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार व उनकी टीम की कार्यशैली को मिल रही चौतरफा सराहना
जशपुर : शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार एवं टीम की भूमिका सराहनीय जशपुर : किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सूचना का आदान-प्रदान होती है। जशपुर जिले में इस जिम्मेदारी को जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) नूतन सिधार और उनकी टीम बखूबी निभा रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और जिले की सकारात्मक छवि को निखारने में इस टीम का समर्पण अब धरातल पर दिखने लगा है। सूचना का सशक्त…
Read Moreखण्ड-कुनकुरी मंडल रायकेरा में भव्य हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति की रक्षा व हिंदू एकता का लिया गया संकल्प
सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकता का लिया गया संकल्प, सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता कुनकुरी/रायकेरा : खण्ड–कुनकुरी मंडल के रायकेरा क्षेत्र में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से एक विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमान शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी (उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं राज्य युवा मोर्चा सदस्य) उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के…
Read More