जशपुर, 07 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव में सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष सिकल सेल ओपीडी एवं पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। संगवारी टीम की इस पहल में संगवारी से बीएमओ डॉ जे. मिंज, मेडिकल ऑफिसर डॉ आनंद देवेश सिंह, बिक्रम प्रमाणिक, रीतू मंडल, समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिकल सेल से पीड़ित 24 मरीजों एवं परिजनों सहित मौजूद लगभग 45 लोगों ने आपस में संवाद स्थापित कर…
Read MoreCategory: जशपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूल तमता में कलेक्टर रोहित व्यास की चौंकाने वाली एंट्री, छात्रों ने रखीं समस्याएं, अफसरों को मिले तत्काल निर्देश
बच्चों से चर्चा कर दिए व्यवस्था सुधार एवं मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस बीच बच्चे अपने बीच कलेक्टर को पाकर बहुत खुश नजर आए। कलेक्टर ने शिक्षकों को नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार का कुटमा में औचक निरीक्षण, आवास निर्माण और महिला सशक्तिकरण पर गहन संवाद
जशपुर, 7 अगस्त 2025/ बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुटमा में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केंद्र में 8 स्व सहायता समूह की महिलाओं को विगत दिवस कचरा प्रबंधन के कार्य हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें एस बी एम,बिहान की सरपंच सचिव और महिला बाल विकास के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के बहुउद्देश्यीय केंद्र का निरीक्षण किया और महिलाओं से ग्राम पंचायत में चल रहे आवास निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने बहुउद्देश्यीय केंद्र में…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का स्वास्थ्य विभाग पर एक्शन : टीबी मरीजों के परिवार की होगी अनिवार्य जांच, हर महिला को मिलेगा प्रसव से पहले पूरा उपचार
31 अगस्त तक वय वंदना योजना के तहत 100% पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का अल्टीमेटम, आधार और राशन कार्ड अपडेट पर सख्त निर्देश कलेक्टर ने तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश जशपुर, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत तमता में तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने टीबी एवं कुष्ठ जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा…
Read Moreजशपुर : तमता अस्पताल में कलेक्टर रोहित व्यास का अचानक निरीक्षण, खराब एम्बुलेंस को किया राइट ऑफ, मरीजों को मिलेगा बेहतर खाना और इलाज
जशपुर कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तमता का किया निरीक्षण, मरीजों एवं परिजनों हेतु उत्तम भोजन व्यवस्था के दिये निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को तमता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिदिन पंजीयन की जानकारी लेते हुए दवा वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दवा वितरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम, आयुष्मान कक्ष, जनरल वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पीएनसी कक्ष, आयुष कक्ष, नवजात…
Read Moreजशपुर छात्रावास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सुमित्रा प्रधान को सौंपा गया प्रयास बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका को सौंपा गया प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से जशपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा प्रधान को आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास, जशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सहायक शिक्षिका, (प्रभारी अधीक्षिका) श्रीमती…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही – सहायक शिक्षक संजय नायक निलंबित, नई शिक्षिका को कार्यभार न देने पर गिरी गाज
जशपुर, 6 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा में सहायक शिक्षक संजय नायक को आदेश की अवहेलना और कार्यभार न सौंपने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इसे कदाचरण मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के आदेश क्रमांक / 1573/ शिक्षा स्था.03 / शा.शि. यु.यु./2025-26/ जशपुर दिनांक 04.06.2025 द्वारा श्रीमती शालेन कुजूर को शाराकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा संकुल लुड़ेग में पदस्थ किया गया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) के कार्यालयीन पत्र…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग: तिरसोंठ के प्रधान पाठक चैतराम यादव निलंबित, शराब सेवन कर स्कूल आने का आरोप
जशपुर, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम तिरसोंठ के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने प्रधान पाठक की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने निलंबित करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव दिनांक 06.08.2025 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार चैतराम यादव, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला तिरसोंठ, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए दिनांक 16.06.2025 से 23.06. 2025 तक एवं दिनांक 05.07.2025 से 08.07.2025 तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये हैं। इस संबंध…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात : 400 मेगावाट की बिजली सौगात से चमकेगा जशपुर, सीएम ने दी अधोसंरचना को नई ऊंचाई
जशपुर, 6 अगस्त 2025 : जशपुर जिले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिले में विद्युत अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा 400/200 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनकुरी के हर्राडांड में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 12 स्थानों पर नए विद्युत सब स्टेशन की भी स्वीकृति दी गई है।यह स्वीकृति जशपुर जिले में न केवल बिजली आपूर्ति की स्थिति सुदृढ़ होगी बल्कि औद्योगिक, कृषि…
Read Moreजशपुर नगर की यातायात व्यवस्था में आएगा सुधार, एसएसपी के निर्देश पर हटेंगे सड़क किनारे सब्जी बाजार, व्यापारी संघ की मांग पर जशपुर पुलिस और प्रशासन एक्शन में, जल्द हटेंगे अतिक्रमणकारी सब्जी विक्रेता.
एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत चर्चा कर सुचारू रूप से मार्ग व्यवस्था बनाये रखने का दिया आश्वासन. रोड किनारे लग रही सब्जी बाजार को पूरी तरह से व्यवस्थित कर निर्धारित शेड में स्थापित किया जायेगा. जशपुर. 06 अगस्त 2025 : जशपुर नगर में अव्यवस्थित सब्जी बाजारों के कारण बाधित हो रही यातायात व्यवस्था को लेकर अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। दिनांक 06 अगस्त 2025 को जशपुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने समस्या को गंभीरता…
Read More