छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त, विकासशील होंगे नए मुख्य सचिव.

रायपुर, 25 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के शीर्ष स्तर पर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन (IAS-1989) आगामी 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात राज्य शासन ने श्री विकासशील (IAS-1994) को नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री विकासशील आगामी आदेश तक…

Read More

विश्वास राव मस्के ने संभाला जशपुर एसडीएम का कार्यभार, प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता का दिया आश्वासन

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के को जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को श्री मस्के ने औपचारिक रूप से जशपुर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास कार्यों की समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एसडीएम श्री मस्के ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक प्रशासन…

Read More

जशपुर छात्रावास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सुमित्रा प्रधान को सौंपा गया प्रयास बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका को सौंपा गया प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से जशपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा प्रधान को आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास, जशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सहायक शिक्षिका, (प्रभारी अधीक्षिका) श्रीमती…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर

रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…

Read More