जशपुर : जिले में औसत से कहीं अधिक बारिश, कुनकुरी बना सर्वाधिक भीगने वाला इलाका

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4482.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जुलाई तक की स्थिति में 2830.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 267.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 452.6 मिमी, मनोरा में 563.1 मिमी, कुनकुरी में 614.5 मिमी, दुलदुला में 295.5 मिमी, फरसाबहार में 422.6 मिमी, बगीचा में 449.0 मिमी, कांसाबेल में 469.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

टपकती छत से लेकर पक्के मकान तक का सफर : सुमित्रा बाई की कहानी शासन की योजनाओं की ताकत को बयां करती है, गरीबी को मात देने वाली कहानी, सरकारी योजनाओं ने कर दिया ग्रामीण परिवार के जीवन में चमत्कार !

शासन की योजनाओं ने बदली ग्रामीण परिवार की ज़िंदगी, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना से मिली परिवार को नई दिशा जशपुर. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के खटंगा गांव की यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही ज़रूरतमंद तक पहुँचती हैं, तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक सामान्य ग्रामीण परिवार – सुरेशराम और उनकी पत्नी सुमित्रा बाई – की ज़िंदगी में स्थायित्व, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की रोशनी आई…

Read More

जशपुर: कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम मटासी, निवासी स्व. बजरू राम भगत का  कुऑ के पानी में डूबने से 24 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम मृतक के पुत्र मदन राम भगत, अंतोनिश राम, पुत्री अंजू, मंजू और पुष्पा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई…

Read More

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से हुआ शाला प्रवेश उत्सव : छात्राओं को मिली साइकिल, बच्चों को किताबें, शाला प्रवेश उत्सव में श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों को दिया मेहनत और अनुशासन का मंत्र.

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी – श्रीमती कौशल्या साय जशपुर. 09 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल कुनकुरी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों का पारंपरिक स्वागत कर उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कीं और छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित…

Read More

मधेश्वर पहाड़ पर गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, 14 जुलाई को सावन सोमवार पर निकलेगी ऐतिहासिक कांवर यात्रा, शिवभक्तों के स्वागत के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा

कलेक्टर श्री व्यास ने कांवर यात्रा की तैयारी का किया अवलोकन रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश शिव भक्त मधेश्वर पहाड़ का करेंगे जला अभिषेक जशपुर 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर कैंप के पास स्थित विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी 14 जुलाई को सावन सोमवार को भव्य कांवर यात्रा की तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वन…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : 10 या उससे अधिक श्रमिक रखने वाले दुकान संचालकों को 14 अगस्त तक कराना होगा अनिवार्य पंजीयन, वरना लगेगा जुर्माना

सभी दुकानों और स्थापनाओं को श्रम पहचान संख्या, पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाना होगा अनिवार्य जशपुर, 09 जुलाई 2025/ प्रदेश के सभी दुकानों और स्थापनाओं के लिए श्रम विभाग द्वारा दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शतों) अधिनियम, 2017 के अंतर्गत    10 या 10 से अधिक श्रमिक अथवा कर्मचारी  नियोजित होने पर श्रम पहचान संख्या पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में श्रम पदाधिकारी जशपुर ने बताया कि कार्यालय श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शतों) अधिनियम, 2017 तथा…

Read More

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की बैठक में दो-टूक कहा – गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरे हों सभी प्रोजेक्ट

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित सभी विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई योजनाओं के तहत बन रहे एनीकट, स्टॉप डेम, जलाशय, नहर निर्माण सहित अन्य संरचनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों को उनके फसलों के लिए आवश्यक सिंचाई सुविधा…

Read More

शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधरोपण, छात्रों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर के तत्वाधान में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में विगत दिवस एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। आयोजन का थीम था पौधे लगाओ,जीवन बचाओ, एक पेड, एक जिन्दगी। इस आयोजन का मकसद छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। आयोजन में प्रकृति में संतुलन कायम रखने और मानव सहित अन्य जीवों के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पौधे…

Read More

डिप्लोमा इंजीनियरिंग की तीसरी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, मेरिट 15 जुलाई, सीट आबंटन 18 को – जशपुर के छात्रों के लिए अहम अपडेट!

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग का तीसरा चरण 10 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर से मिली जानकारी अनुसार डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgdte.admissions.nic.in पर दिनांक 10 जुलाई से 13 जुलाई तक पंजीयन कर सकते हैं। मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी होगी। दावा आपत्ति 16 जुलाई तक एवं आबंटन 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। ऑनलाईन काउंसिलिंग हेतु प्रवेश नियमों का अवलोकन वेबसाईट www.gpjashpur.ac.in एवं www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर…

Read More

जशपुर जिले में इस मानसून अब तक रिकॉर्ड 4214.7 मिमी बारिश, कुनकुरी रहा सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4214.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 09 जुलाई तक की स्थिति में 2742.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 3.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 444.3 मिमी, मनोरा में 548.1 मिमी, कुनकुरी में 591.3 मिमी, दुलदुला में 279.0 मिमी, फरसाबहार में 385.1 मिमी, बगीचा में 440.8 मिमी, कांसाबेल में 420.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More