विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत किया पौधारोपण जशपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत सिंदूरी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सीता अशोक, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत ने गुलमोहर, कलेक्टर रोहित व्यास ने नागकेशरी के पौधे का रोपण किया। इसके माध्यम से सभी ने लोगों…
Read MoreTag: #GreenJashpur
जशपुर में सफाई का बिगुल और तिरंगे का जयघोष: घर-घर जनभागीदारी से सजेगा आज़ादी का पर्व
एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुर, 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस…
Read Moreजशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया आयाम, डीएफओ ने लगाया चंदन का पौधा
जशपुर, 01 अगस्त 2025/ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज डीएफओ श्री शशि कुमार एवं एसडीओ श्री अभिनव केसरवानी द्वारा गिरि गोवर्धन धाम, तमामुण्डा,फरसाबहार में चंदन के पौधे का रोपण किया गया। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। इसका उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो पर्यावरण की रक्षा करेगा और एक हरे-भरे भविष्य में योगदान देगा।
Read Moreशासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधरोपण, छात्रों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
जशपुर, 09 जुलाई 2025/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर के तत्वाधान में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में विगत दिवस एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। आयोजन का थीम था पौधे लगाओ,जीवन बचाओ, एक पेड, एक जिन्दगी। इस आयोजन का मकसद छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। आयोजन में प्रकृति में संतुलन कायम रखने और मानव सहित अन्य जीवों के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पौधे…
Read Moreतपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार और कांसाबेल में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपविधियों का वाचन भी हुआ
जशपुर 4 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreजशपुर में सहकारिता दिवस की हरियाली पहल: गम्हरिया, दुलदुला और आरा में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जशपुर 2 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाने हेतु 1 से 5 जुलाई तक विस्तृत कार्ययोजना जारी किया गया है। कार्ययोजना अनुसार 1 जुलाई मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गम्हरिया, दुलदुला एवं आरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More