जशपुर में आग की घटना में महिला की मौत, प्रशासन ने मृतका के परिजनों को 4 लाख की राहत राशि देकर निभाई मानवीय जिम्मेदारी

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी, सिसरिंगा, निवासी स्व. मधुमंजूला एक्का का आग में जलने से 19 मार्च 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति विजय एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

पुलिस अभिरक्षा से भागे गैंगरेप के दो अपराधी अंततः कानून के शिकंजे में : ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस ने दिखाई धार, झारखंड और रायगढ़ से दबोचे गए दरिंदे!

फरार आरोपी नेल्सन ख़ाखा को कुरडेग (झारखंड) से व आरोपी डीक्सन खाखा को रायगढ़ से कुनकुरी आते वक्त पुलिस ने लिया हिरासत में दोनों आरोपी थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण में थे जेल में निरुद्ध अप्रैल 2025 में कुनकुरी न्यायालय में पेशी के बाद, बंदी गृह ले जाते समय, पुलिस को धक्का दे, भाग गए थे दोनों आरोपी आरोपी इतने शातिर कि बार बार बदल रहे थे अपना ठिकाना,पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आए पुलिस की गिरफ्त में मुलाजिमों को भागने में साथ देने वाले…

Read More

PM आवास योजना के तहत बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू: 21 जुलाई को जशपुर में होगा कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू, जारी हुई प्रवेश सूची!

जशपुर, 08 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक, विकासखण्ड समन्वयक जनपद पंचायत, सहायक ग्रेड 03 एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पदों हेतु जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त पदों हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की मेरिट सूची के आधार पर 1:10 की मेरिट क्रम पर अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। इस हेतु अभ्यर्थियों के लिए 21 जुलाई 2025 को कम्प्यूटर प्रमाण पत्र सत्यापन एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, डाटा सेन्टर, जिला जशपुर…

Read More

जशपुर में बारिश से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन : गांवों को तत्काल सूचना, गोताखोर और वोट तैनात, पुल-सड़क मरम्मत के आदेश

अत्यधिक वर्षा की संभावना होने पर नदी किनारे बसे गांव वालों को तत्काल सूचना दें नगर सेना के अधिकारी को वोट, गोताखोर, रस्सी सहित जरूरी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश जल संसाधन विभाग को पानी का स्तर बढ़ने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता करने के निर्देश सभी विभागीय कार्य ई आफिस के माध्यम से ही होगा जशपुर 9 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बरसात को देखते हुए बाड़ आपदा प्रबंधन…

Read More

श्रीमंदिर में जगन्नाथ महाप्रभु का ऐतिहासिक प्रवेश : रसगुल्ला से मनाया गया लक्ष्मी माता का मान,  जनता में भक्ति का संचार, रथयात्रा में निकला भाग्य का रथ, लॉटरी ड्रा में स्कूटी से लेकर साइकिल तक मिले इनाम, भक्तों को बांटी गई हिंदी भागवत पुराण.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष अतिथि के रूप में हुई सम्मिलित. लॉटरी ड्रा में भुवनेश्वर चौधरी को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, श्रद्धालुओं को भेंट की गई हिंदी भागवत पुराण. कुनकुरी/दोकड़ा. 09 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी-दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। बाहुड़ा यात्रा के साथ महाप्रभु का विधिवत श्रीमंदिर में प्रवेश हुआ, जहां मां लक्ष्मी को रसगुल्ला भेंट करने की परंपरा का पालन किया गया। भक्ति, सांस्कृतिक आयोजन, उपहार वितरण और आध्यात्मिक ज्ञान की अनमोल झलक इस…

Read More

अब हर खेत की होगी डिजिटल निगरानी! जशपुर में फसल सर्वे के लिए शुरू हुआ हाईटेक प्रशिक्षण, मिलेगा सटीक डेटा

जशपुर, 08 जुलाई 2025/ एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय सर्वेक्षण दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी देना था, जिससे सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण में राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं कृषि विभाग, हार्टिकल्चर, मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी विष्णु गुप्ता,मास्टर ट्रेनर चंद्रविजय…

Read More

सड़कों पर बिखरे मौत के खतरे! जशपुर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं को रोकने कलेक्टर ने दिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश

जशपुर : कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन वर्षा जल से सड़कों के कटाव, रोड ब्लॉक होने पर करें त्वरित कार्रवाई- कलेक्टर यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान जशपुर, 08 जुलाई 2025/ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए जिले में यातायात संबंधी व्यापक जागरूकता अभियान…

Read More

“नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं!” — जशपुर में कलेक्टर और SSP ने कसी कमर, मेडिकल स्टोर्स और ढाबों पर कड़ी नजर

कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन, नशीले पदार्थों के विक्रय करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई स्कूलों के आस पास तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर जशपुर, 08 जुलाई 2025/ जिले में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोटपा एक्ट के तहत छोटे छोटे बच्चों को नशे के दंश से बचाने के लिए स्कूलों के आस…

Read More

रथ यात्रा का अंतिम पड़ाव : श्री मंदिर में लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, नीलाद्री बीजे की पूर्व संध्या पर भजन संध्या में श्रद्धा का ज्वार, भक्तिरस में डूबा दोकड़ा, श्रद्धालु होंगे श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में पुनः प्रवेश के साक्षी.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में आराधना संगीत म्यूजिकल ग्रुप की भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु. आज होगा नीलाद्री बीजे पर्व, महाप्रभु करेंगे श्री मंदिर प्रवेश. दोकड़ा. 08 जुलाई 2025 : दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में नीलाद्री बीजे पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित भक्ति संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। आराधना संगीत म्यूजिकल ग्रुप एवं प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन प्रस्तुतियों से संगीतमय माहौल बना दिया। आज महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी श्री मंदिर में पुनः प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही रथ यात्रा महोत्सव का समापन…

Read More

“काम नहीं तो ठेका भी नहीं!” — जशपुर कलेक्टर ने लटकाए ठेकेदारों पर चाबुक, पंचायत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई पंचायत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक जशपुर, 08 जुलाई 2025/ जिले में संचालित पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को पूरा करने में हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए ऐसे कार्य जिनमें ठेकेदारों को कार्य स्वीकृति के उपरांत भी कार्य नहीं किया जा रहा है उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके स्वीकृति निरस्त कर अन्य ठेकेदार…

Read More