वन विभाग के तत्परता से घायल महिला की बची जान, हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी, ग्रामीणों को किया गया सतर्क जशपुर : वनमंडल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सुखरापारा में आज प्रातः एक लोनर हाथी के आगमन से उत्पन्न स्थिति में वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से घायल महिला की जान बचाई गई। डीएफओ जशपुर वनमण्डल ने बताया कि हाथी वन परिक्षेत्र कापू, वनमंडल धरमजयगढ़ से होते हुए सुखरापारा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान ग्राम सुखरापारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती कमलाबाई पति श्री…
Read MoreTag: #EmergencyResponse
जशपुर से बड़ी खबर : पत्थलगांव में श्रृंगार दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख — पुलिस जांच में जुटी
जशपुर : जिले के थाना पत्थलगांव क्षेत्र के भाटामुड़ा निवासी दीपक यादव की श्रृंगार दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से उठती आग और धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान के भीतर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के आधार पर आग के सही कारणों का अभी…
Read Moreबिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर सरकार की त्वरित कार्रवाई! उप मुख्यमंत्री अरुण साव खुद पहुंचे अस्पताल, घायलों से मिले और डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसा में घायल लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायज़ा बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश घायल लोगों का शहर के 4 अस्पताल में हो रहा इलाज बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसा में घायल मरीजों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की।उन्होंने हादसे पर दुख जताया। श्री साव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल…
Read Moreबिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस टीम का मानवता भरा कार्य: मिर्गी दौरे से घायल यात्री को समय पर इलाज और जीवन रक्षा
बिलासपुर : 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर के समय बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 पर एक यात्री, जो मिर्गी का मरीज बताया जा रहा है, अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके सिर पर चोट लग गई। मौके पर उपस्थित सिविल डिफेंस स्टाफ ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मानवीय संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की। टीम ने बिना विलंब किए एलाइट हॉस्पिटल में उपस्थित कर्मचारियों की सहायता से घायल यात्री को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। तत्पश्चात आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख हेतु उसे एम्बुलेंस के…
Read Moreब्रेकिंग : कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक डूबा, शव अब तक नहीं मिला – मौके पर पुलिस बल तैनात
कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया।…
Read Moreसंकट की घड़ी में बनी जीवनदायिनी: 108 टीम की सूझबूझ से मां-बेटी दोनों सुरक्षित, एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ बेमेतरा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की तत्परता और सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। रविवार की रात बेरला विकासखंड के ग्राम ढाबा निवासी गर्भवती महिला हेमवती निषाद (26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में रात लगभग 10:30 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पायलट भूपेन्द्र कुर्रे और ईएमटी रामगोपाल देवांगन तत्काल एम्बुलेंस लेकर गांव ढाबा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गर्भवती महिला को…
Read Moreरायगढ़ पुलिस को मिली हाई-टेक ताकत : आपातकालीन सेवाओं में बड़ा बदलाव, रायगढ़ को मिलेंगे 16 नए डायल 112 वाहन, तेज़ होगी पुलिस-फायर-मेडिकल प्रतिक्रिया, डायल 112 सेवा में जुड़ेंगे 16 आधुनिक आपातकालीन वाहन.
डायल 112 पुलिसकर्मियों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, रायगढ़ जिले को मिलेंगे 16 नए आपातकालीन वाहन रायगढ़. 24 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए डायल 112 पुलिसकर्मियों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण में कर्मियों को आपातकालीन इवेंट रिस्पॉन्स, पोर्टेबल फील्ड टर्मिनल डिवाइस और आपसी समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिले को जल्द ही 16 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ERV) और 16 पोर्टेबल फील्ड टर्मिनल (PFT मोबाइल सेट) मिलने जा रहे हैं। 1 सितंबर 2025 से सी-डैक (Centre…
Read Moreजशपुर में बारिश से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन : गांवों को तत्काल सूचना, गोताखोर और वोट तैनात, पुल-सड़क मरम्मत के आदेश
अत्यधिक वर्षा की संभावना होने पर नदी किनारे बसे गांव वालों को तत्काल सूचना दें नगर सेना के अधिकारी को वोट, गोताखोर, रस्सी सहित जरूरी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश जल संसाधन विभाग को पानी का स्तर बढ़ने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता करने के निर्देश सभी विभागीय कार्य ई आफिस के माध्यम से ही होगा जशपुर 9 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बरसात को देखते हुए बाड़ आपदा प्रबंधन…
Read Moreरायगढ़ : डायल 112 की समीक्षा बैठक में त्वरित रिस्पांस पर फोकस, उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, डायल 112 की टीमों की साहसिक कार्रवाइयों की सराहना, प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित.
डायल 112 की समीक्षा बैठक में रिस्पांस टाइम में कॉलर की मदद करने के निर्देश. उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्टॉफ को मिला प्रशस्ति-पत्र. रायगढ़. 07 जून 2025 : पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में आज आयोजित हुई डायल 112 ईआरव्ही स्टॉफ की समीक्षा बैठक में त्वरित रिस्पांस टाइम, समय पर सहायता और सेवाभाव के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। डीएसपी सुशांतो बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टॉफ को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति–पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। डायल 112 की…
Read Moreयातायात पुलिस दुर्ग द्वारा गंभीर मरीज के परिजन के निवेदन पर तत्काल ग्रीन कोरिडोर बनाकर रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया
“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत लोगो की कीमती जान बचाने यातायात पुलिस दुर्ग लगातार प्रयास किया जा रहा हैँ। ▫ लगातार 02 दिनों में 02 गंभीर मरीजों के समय पर उपचार हेतु ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। ▫ विगत 04 माह में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 09 गंभीर मरीजों को समय पर ईलाज हेतु रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया दुर्ग, 8 मई 2025 : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार 02 दिनों में 02 गंभीर मरीजों के उचित ईलाज हेतु भिलाई हॉस्पिटल से रायपुर हॉस्पिटल ईलाज हेतु पहुंचाया गया जिसमें दिनांक 06 एवं…
Read More