जशपुर पहुंचे वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी! आगडीह हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, अब जिले के दौरे में किन मुद्दों पर रहेगी नजर?

वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत जशपुर : वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के जशपुर आगमन पर आज आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भरत सिंह, कृष्णा राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित…

Read More

आखिर जशपुर पुलिस किन अपराधियों पर कसने जा रही शिकंजा? DIG डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाली कमान, लंबित मामलों से लेकर नशा-पशु तस्करी तक पर लिया बड़ा एक्शन, फरार वारंटियों को पकड़ने के लिए बनाया नया रणनीतिक प्लान!

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक। लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण तथा अवैध मादक पदार्थ एवं पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के दिए निर्देश। डायल 112 की कार्यप्रणाली, अपराध विवेचना में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं ऑपरेशन ईगल के तहत फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक मृत्यु के मामलों में पीड़ित परिवारों को राहत राशि दिलाने संबंधी प्रकरणों का…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक बड़ी पहल ने बदल दी जशपुर की तस्वीर! 70 साल पुरानी मांग पूरी होने की ओर बड़ा कदम, दूसरी रेल लाइन को केंद्र की हरी झंडी मिलते ही तीन राज्यों के जुड़ने का रास्ता साफ!

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में दूसरी रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी ओड़िसा के सरडेगा से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर को जोड़ेगी 218 किलोमीटर रेल लाईन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 27 अक्टूबर 2026 को जारी किया अधिसूचना जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जशपुरवासियों को दूसरे रेल लाईन की सौगात दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने 27 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के सरडेगा से छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर तक 218 किलोमीटर रेल…

Read More

नशे में धुत होकर गलत दिशा में दौड़ाई कार, सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को रौंदता चला गया चालक! 4 लोग गंभीर घायल, 9 वाहन क्षतिग्रस्त… भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा

नशे की हालत में तेज रफ्तार एवं गलत दिशा में वाहन चलाकर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना में 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, 02 चारपहिया वाहन एवं 07 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर भागने का कर रहा था प्रयास, मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में। आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 276/26, धारा 110,324(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार…

Read More

मांग में सिंदूर भरकर शादी का भरोसा, फिर तीन साल तक करता रहा शारीरिक शोषण! आखिरकार पत्नी बनाकर रखने से मुकरा आरोपी, जशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर वर्ष 2023 में सहेली के माध्यम से हुई थी आरोपी से पहचान, महिला को शादी करने एवं उसके बच्चों का पालन-पोषण करने का दिया था भरोसा। महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी दुर्योधन यादव उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध 253/26 , धारा 376(2एन) भा द वि व बी एन एस की…

Read More

आज जो एंटीबायोटिक बचा रही है जान, कल वही दवा हो सकती है बेअसर! बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना और बीच में इलाज छोड़ना बन सकता है बड़ी मुसीबत, जशपुर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अहम अपील!

एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग बन सकता है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, इनके विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर तक बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन और उपचार बीच में छोड़ना बढ़ा सकता है एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का खतरा जशपुर : विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने कहा है कि एंटीबायोटिक…

Read More

जशपुर के खेतों में अब गुलाब की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर? मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, 15 किसानों ने पॉलीहाउस में सीखा उत्पादन से लेकर बाजार में बिक्री तक का पूरा हुनर!

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जशपुर के 15 किसानों ने पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत खेती का किया अध्ययन भ्रमण आधुनिक तकनीक, सिंचाई, पौधरोपण और फूलों के विपणन की मिली व्यावहारिक जानकारी जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से जिले में आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिला जशपुर के 15 किसानों को पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती…

Read More

जशपुर के युवा महोत्सव में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब, जिले के आठ विकासखंडों से पहुंचे 800 युवाओं ने आठ विधाओं में दिखाया हुनर, विधायक रायमुनी भगत ने विजेताओं को किया सम्मानित

जशपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव समापन 800 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को मंच प्रदान करने और पारंपरिक एकीककरण, संस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन 17 नवम्बर 2026 को जशपुर के पं. रामचन्द्र पौराणिक सामुदायिक भवन  में किया गया। महोत्सव में जिले के सभी 08 विकासखंडों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान…

Read More

जशपुर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी बदलने की तैयारी! तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण से तैयार होंगे आजीविका के नए रास्ते, उद्यानिकी से पशुपालन तक सिखाए जा रहे कमाई बढ़ाने के गुर!

जशपुर में तीन दिवसीय आवासीय आजीविका तकनीकी प्रशिक्षण प्रारंभ जशपुर : जशपुर में तीन दिवसीय आवासीय आजीविका तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर द्वारा बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभागियों को व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करना तथा उन्हें आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने के लिए आवश्यक कौशल से सुसज्जित करना है। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत चयनित कोच के क्षमता विकास के लिए आयोजित किया जा…

Read More

सिकल सेल बीमारी से जंग की तैयारी तेज! जशपुर में 19 काउंसलरों को मिला विशेष प्रशिक्षण, मरीजों की जिंदगी बचाने से लेकर गंभीर लक्षणों की पहचान तक सिखाए गए अहम तरीके!

सिकल सेल बीमारी पर 19 काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण मरीजों की बेहतर काउंसलिंग, नियमित जांच और फॉलोअप पर दिया गया विशेष जोर जशपुर : जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा 17 नवम्बर को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में सिकल सेल बीमारी पर एक दिवसीय काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला स्तर के लगभग 19 काउंसलरों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य काउंसलरों के पूर्व अनुभव एवं कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़…

Read More