आगामी पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत का दावा किया, जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को नकार दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, कांग्रेस ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के सामान ही कांग्रेस पंचायतों के चुनावों में भी जनता का विश्वास हासिल करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामों का जादू निकाय चुनाव के समान पंचायत चुनाव में भी चलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद का जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने…
Read MoreCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर पंचायत प्रेमनगर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रेमनगर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवँ जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
Read Moreभाजपा बोली कांग्रेस का हाथ चोर, लुटेरों और माफिया के साथ, अटल आवास की चोरी भूपेश बघेल के नवा छत्तीसगढ़ का नमूना है – राजेश मूणत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में 54 अटल आवास तोड़फोड़ कर मैदान बना दिये जाने का मामला उजागर होने पर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा है कि अटल जी तो छत्तीसगढ़ और भारत की जनता के दिल में बसे हुए हैं। यह अटल आवास की चोरी नहीं, जनता के विश्वास की चोरी है। गरीब लोगों के अपने घर के सपने की चोरी है। जिस सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्यारह लाख से अधिक गरीबों…
Read Moreजिला भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व.वाजपेयी के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प भी लिया। ज्ञात हो की जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के टैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।जिसके बाद स्व.वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, नगरपालिका…
Read Moreअटल, अडिग, अद्वितीय, अद्भुत व सदा आधारस्तम्भ रहेंगे, दीपकमल के अटल स्मृति विशेषांक का हुआ विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर ‘दीप कमल’ पत्रिका के अटल स्मृति विशेषांक का विमोचन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय व विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डे व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता, पार्टी पत्रिकाएं व प्रकाशन विभाग…
Read Moreराज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कांग्रेस सरकार के 3 साल के काम को जनता ने सराहा – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने नगरीय निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल को जनता ने भी सराहा इसीलिए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता से भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिला है। कांग्रेस पार्टी कभी भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है और न कभी करेगा क्योंकि उन्हें अपने काम पर भरोसा है, अपने वादों पर भरोसा है, और भूपेश है तो सभी को भरोसा है।…
Read Moreये है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली, रावघाट बस्तर लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की बस्तर सांसद द्वारा लोकसभा में दो साल पहले उठाये गए रायपुर-जगदलपुर रेल सेवा के मुद्दे पर अब जाकर टरकाऊ जवाब देने पर रेल राज्यमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली रावघाट बस्तर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि…
Read Moreमोदी भाजपा के लिए गाय माता नहीं चुनावी एजेंडा, मोदी जी को गौ सेवा भूपेश बघेल सरकार से सीखनी चाहिए- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी भाजपा के लिए गाय माता नहीं बल्कि चुनावी एजेंडा है। चुनाव आते ही भाजपा को गाय माता याद आती है और सत्ता मिलते ही भाजपा गौ माता को भूल जाती है एवं बीफ निर्यात करने वाले कंपनियों से चंदा लेने में मशगूल हो जाती हैं। मोदी सरकार को देश की जनता को बताना चाहिए 7 साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने गौ माता के लिए क्या उपाय किए हैं एवं जहां जहां भाजपा की सरकार है एवं…
Read Moreनगरी निकाय चुनावों में हार पर भाजपा की बहाने बाजी बेशर्मी की पराकाष्ठा, साय बहाने बनाकर जनादेश का अपमान न करें, हार मानें और घर बैठ जायें : कांग्रेस
विष्णुदेव कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना देखने की बजाय भाजपा के अस्तित्व की चिंता करें – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान को जनादेश का अपमान बताते हुए कहा है कि वे बहाने न बनाएं और हार को सीधे सीधे स्वीकार कर अपने साथी नेताओं सहित घर बैठ जायें। वे कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना देखने की बजाय भाजपा का अस्तित्व बचाने की चिंता करें। विष्णुदेव साय इतनी करारी शिकस्त के बावजूद अगले विधानसभा चुनाव में…
Read Moreभाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में पलायन मॉडल देने के लिए कड़े शब्दों में की निंदा
सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक़ चरवाहे 35000 रुपया महीना कमाते हैं फिर छत्तीसगढ़ से पलायन की नौबत क्यों आ रही हैं? –ठोकने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 8 रुपये का अंडा 56 रुपये में खरीदने का नया मॉडल प्रस्तुत किया हैं जांच की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई का हवाला देते हुए सत्ताधारी दल अपना आर्थिक पोषण का जरिया निकाल रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Read More