रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद” के तहत सौजन्य भेंट की। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण “मन की बात” की 118वीं कड़ी सुनने के बाद श्री देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष…
Read MoreCategory: राजनीति
महतारी वंदन योजना का डेटा लीक : महिलाओं को अनजान नंबरों से फोन, ठगी की बढ़ती शिकायतें – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/ 19 जनवरी 2025/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की डाटा लीक हो गई है। जिन महिलाओं ने पहले आवेदन किया था आवेदन में अपनी मोबाईल नंबर, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर, घर का पता की जानकारी साझा किये थे उन्हें अनजान नंबरों से फोन आ रहा है फोन करने वाले उन्हें महतारी वंदन योजना से लाभ दिलाने की झांसा दे रहे हैं।महिलाओ ने इस तरह के 9240236410 नंबरों से फ़ोन आने की शिकायत की हैं।प्रदेश में अनजान नंबरों से फायनेस…
Read Moreकिसानों के साथ धोखा: 31 जनवरी से पहले 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करे सरकार – दीपक बैज
रायपुर/19 जनवरी 2025। साय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों के धान की अतिशेष राशि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिये जाने के निर्णय को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धोखा बताया है। सरकार धान खरीदी की तिथि समाप्त होने अर्थात 31 जनवरी के पहले किसानों का पूरा भुगतान करे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दोकड़ा भाजपा मंडल की बड़ी बैठक : सैकड़ों कार्यकर्ता हुए सम्मिलित, एकजुटता पर दिया गया जोर….पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प.
गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय. कुनकुरी/दोकड़ा : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक…
Read Moreकिरण सिंह देव फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई. प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा-पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना है. राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभार. रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य…
Read Moreशराब घोटाले मामले में कानून मास्टरमाइंड तक भी जरूर पहुंचेगा, भूपेश बघेल ने जिस प्रकार एक आदिवासी नेता को यूज किया उससे उनकी आदिवासियों के प्रति सोच उजागर हुई – नितिन नबीन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पिछली कांग्रेस सरकार के शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की हुई गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक आदिवासी नेता को मोहरा बनाकर फँसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया तो यही प्रतीत हो रहा था कि अपराध तो पूर्व आबकारी मंत्री द्वारा किया गया , लेकिन मास्टरमाइंड तो अभी पीछे बैठा है। श्री नबीन ने कहा कि कानून इतना मजबूत है कि उस मास्टरमाइंड को भी पकड़ निकलेगा। मास्टरमाइंड कतई नहीं…
Read Moreकिसान धान बेचने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे, धान की कीमत 3100 रु क्विंटल की दर से पंचायत भवन में नगद भुगतान का वादा था अब 2300 रुपए देने भी भटका रहे – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/16 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान के लिए एक-एक हफ्ते तक भटकना पड़ रहा हैं। सरगुजा संभाग में 8 जनवरी के बाद धान बेचने वाले किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। रायपुर संभाग में कई खरीदी केंद्रों में 10 जनवरी के बाद भुगतान नहीं हुआ है दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर संभाग में भी यही स्थिति है। भाजपा सरकार आखिर किसानों को इतना परेशान क्यों कर रही है? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह…
Read Moreस्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण कटौती का फैसला वापस ले सरकार – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/16 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण प्रावधान में संशोधन करके दुर्भावना पूर्वक की गई कटौती वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सामान्य सीटों पर ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने का झूठा वादा करके भाजपा और साय सरकार ओबीसी विरोधी पाप से मुक्त नहीं हो सकती। ओबीसी वर्ग को उनके भागीदारी के अनुरूप आरक्षण का हक मिलना चाहिए, सरकार कुतर्क करके पिछड़ा वर्ग के हितों के खिलाफ़ थोपे गए निर्णय को जायज़…
Read Moreहार के डर से घबराई भाजपा ईवीएम की शरण में – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर/16 जनवरी 2025। हार के डर से घबराई भाजपा ईवीएम की शरण में पहुंच गयी है। नगरीय निकाय ईवीएम से कराने की अधिसूचना पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार चुनाव में हार से घबरा रही है। इसलिये ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। भाजपा को पता है कि बिना ईवीएम के वह कोई चुनाव नहीं जीत सकती है। पहले स्थानीय निकायों के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की घोषणा उसके बाद यू-टर्न लेकर नगरीय निकायों के चुनाव ईवीएम से…
Read Moreसरकार परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें – दीपक बैज
रायपुर/16 जनवरी 2025। सरकार परीक्षा और निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुये है। जबकि स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं तथा अन्य परीक्षाओं की समय सारणी घोषित हो चुकी है। दसवीं सीबीएससी की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी जो 18 मार्च तक चलेगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28…
Read More