रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया…
Read MoreTag: #SmartCity
Good Governance की नई पहल! छत्तीसगढ़ में हर नगर निगम में खुलेगा ‘आदर्श सुविधा केंद्र’ – केंद्र सरकार ने दी 50 करोड़ की मंजूरी
नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ पहले चरण में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू होगी सुविधा सभी सेवाओं के लिए एकीकृत केन्द्र की तरह कार्य करेगा आदर्श सुविधा केंद्र, नागरिकों को होगी सहूलियत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर. 27 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की विशेष पहल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य…
Read Moreस्मार्ट चैटबॉट से घर बैठे मिलेगी नागरिक सुविधाएं, बिलासपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगरीय निकाय होगा, वॉट्सएप्प आधारित चैटबॉट सुविधा होगी शुरू
रायपुर, 18 सितंबर 2025/ बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब स्मार्ट चैटबॉट के जरिए अधिकांश सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। बिलासपुर नगर निगम ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू कर रही है। इसके माध्यम से लोग प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं चंद मिनटों में प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट इस चैटबॉट का उपयोग करना बेहद आसान होगा। इसके…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति
वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…
Read Moreछत्तीसगढ़ की नगरपालिकाएं अब होंगी इंदौर और सूरत जैसी, 55 अध्यक्ष और सीएमओ देश के स्वच्छतम शहर से सीखने निकलेंगे
राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सूरत के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और नवाचारों का करेंगे अध्ययन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों से संवाद कर सीखेंगे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के गुर रायपुर. 27 अगस्त 2025. राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे। अपने तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान वे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा…
Read More“स्टेट कैपिटल रीजन से विकास की रफ्तार दोगुनी होगी” : CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, भिलाई को 241.50 करोड़ की सौगात और नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा
रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर…
Read Moreनया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात
रायपुर, 31 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – “स्मार्टली कनेक्टेड सिटी” के रूप में। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की। इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार
रायपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read Moreजशपुर : शहर का सौंदर्य बढ़ाने की कवायद! कलेक्टर ने जयस्तंभ चौक और अटल परिसर निर्माण की प्रगति पर जताई सख्ती
जशपुर, 05 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास जिले के लगातार दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जाएजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास आज सुबह जिला चिकित्सालय के समीप जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का…
Read Moreशहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र – अमर अग्रवाल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि हमने नगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है। शहरों का विकास कैसे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और…
Read More