छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिशन की नहीं ठोस कदम की आवश्यकता हैं, घर घर रोजगार हर घर रोजगार की हवा निकल गयी तो रोज़गार मिशन का झुनझुना पकड़ाया जा रहा हैं- उमेश घोरमोड़े

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार मिशन को छत्तीसगढ़ के युवाओं को छलने और ठगने की दिशा में एक और कदम बताया हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को छलने और ठगने बाकायदा मिशन का शुभारंभ किया गया हैं। घर घर रोजगार हर घर रोजगार की हवा निकल गयी तो रोजगार मिशन के नाम पर 5 साल का झुनझुना पकड़ाया जा रहा हैं। जिस सरकार का महज 2 वर्ष शेष हो और…

Read More

वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा प्रदेश सरकार अपने ही आदेश का पालन तक नहीं करा पा रही : भाजपा

पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा- गर्भिणी हथिनी की बिजली करंट से हुई मौत के मामले में लीपापोती के प्रयास शर्मनाक, एक ओर हाथियों की जान ख़तरे में पड़ी हुई है और वन विभाग और बिजली विभाग उलझ रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा है कि प्रदेश सरकार और उसका वन मंत्रालय वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा साबित हो रहा है। वन्य प्रणियों के अवैध शिकार, उनकी खाल की तस्करी के कई मामले सामने आने…

Read More

भाजपा ने पूछा : प्रदेश सरकार रोज़गार मुहैया कराने के दावे कर रही है तो छत्तीसगढ़ पलायन और मानव तस्करी के दंश से लहूलुहान क्यों हो रहा?

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा- केरल में बंधक बनाकर रखे गए 06 बैगा-आदिवासी मज़दूरों की सकुशल वापसी के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं होना प्रदेश सरकार की आदिवासी-विरोधी चरित्र का परिचायक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा है कि 05 लाख नौकरियाँ और 45 लाख रोज़गार देने के झूठ का रायता फैला और छत्तीसगढ़ से हो रहे पलायन व मानव तस्करी के कलंक को ढो रही प्रदेश सरकार लाख जतन करके भी सच्चाई…

Read More

मोदी सरकार डिजिटल इंडिया को डिजिटल डकैतों से बचाने में नाकाम, आम लोगों को सुरक्षित डिजिटल इंडिया देने में मोदी सरकार नाकाम

कोविड पीड़ितों का व्यक्तिगत डाटा चोरी होना और नीलामी के वेब साइट में रखा जाना दुर्भाग्यजनक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, रेड फोरम की वेबसाइट पर हजारों भारतीयों का कोविड-19 डाटा को चोरी कर नीलामी करने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार डिजिटल इंडिया का नारा तो लगती है बड़े-बड़े दावा करती है जोर शोर से जनता को सभी कार्यो को डिजिटल माध्यम से करने प्रोत्साहित करती है दबाव बनाती है लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म को डिजिटल डकैतों से बचाने…

Read More

दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म की वारदातें प्रदेश सरकार के लिए शर्म का विषय, लेकिन प्रदेश सरकार जुमलेबाजी में मशगूल : भाजपा

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा- प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा, प्रदेश में असुरक्षा के चलते चहुँओर बदहवासी का माहौल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश में दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म की लगातार हो रही वारदातें प्रदेश सरकार के लिए शर्म का विषय है, लेकिन बजाय इन पर सख़्त कार्रवाई के प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता अन्य प्रदेशों में झूठ फैलाकर सियासी लफ़्फ़ाजी करने में…

Read More

भाजपा सरकार 15 सालों में जितना धान खरीदती थी कांग्रेस सरकार उससे ज्यादा अभी तक खरीद चुका, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का हित कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिये गए निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ तय की गई…

Read More

प्रखर वक्ता और मेरे मार्गदर्शक हैं ओम शर्मा, उनके आने से कांग्रेसजनों को मिलेगा सही मार्गदर्शन : युड़ी मिंज

एक दशक बाद कुनकुरी के भाजपा नेता ओम शर्मा की कांग्रेस में हुई घर वापसी शोशल मिडिया में कड़े कटाक्ष और टिप्पणी करने वाले दूरदर्शी नेता माने जाते है ओम शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : आज रायपुर से लौटते ही संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने भाजपा नेता ओम शर्मा जी की कांग्रेस में घर वापसी करा कर सबको हैरान कर दिया किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ओम शर्मा वापस कांग्रेस में आएंगे पर युड़ी मिंज के व्यवहार नेतृत्व क्षमता उन्हें वापस कांग्रेस में ले आई. संसदीय सचिव…

Read More

भाजपा के दबाव में धान खरीदी एक सप्ताह बढ़ाना अपर्याप्त, किसान हित में 15 दिन मियाद बढ़ाए – श्याम बिहारी जायसवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाये जाने को अपर्याप्त बताया हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में धान खरीदी की मियाद किसानों के हित में एक माह बढ़ाने की मांग रखी थी जिसके दबाव के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सप्ताह की समयवृद्धि की हैं जो निर्बाध धान खरीदी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी, प्रदेश आईटी सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के जी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ ही आज कमल मितान के प्रदेश सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई। इसमें “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह सहित सर्व श्री मितुल कोठारी, आदित्य कुरील, राकेश चंद्राकर, अजय श्रीवास्तव,…

Read More

प्रदेश में हो रहे दुराचार की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार मौन, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम : शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते आज छत्तीसगढ़ में नारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हमेशा से नारी जाति को कांग्रेस वोट बैंक का हिस्सा ही मानती रही है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार जरा भी रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी लगातार हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे और प्रदेश की शासन व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था कुंभकरण की…

Read More