भाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर सामाजिक महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर/ पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर को 300 वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए गए अहिल्या बाई होलकर जयंती पर भाजपा शहर जिला द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कार्यशाला , चित्रकला , और रंगोली निर्माण जैसे कार्यक्रम मंडल स्तर तक आयोजित किए गए इसी कड़ी में शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सामाजिक महिला सम्मान समारोह और मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह…

Read More

कांग्रेस के आतंकियों को पीड़ित कहने पर भड़की भाजपा, कहा : बयान बेहद विवादित, कांग्रेस की विचारधारा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हुआ – अमित चिमनानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस द्वारा आतंकियों को पीड़ित बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व सीएम बघेल ने अपने एक वक्तव्य में आतंकवादियों को पीड़ित बताया है! श्री चिमनानी ने तीखे लहजे में कटाक्ष कर कहा आतंकी नहीं, अपितु पूरा देश आतंकवाद से पीड़ित है, परंतु नक्सलियों और आतंकवादियों के नाम के आगे ‘जी’ लगाने और ‘साहब’ कहकर संबोधित करने वाले लोग आज आतंकियों को ही पीड़ित बता रहे…

Read More

9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं – सुरेंद्र वर्मा

नौकरी देने नहीं नौकरी छीनने वाली है भाजपा सरकार, नए सेटअप और युक्तियुक्तकरण के बहाने 45 हजार पद समाप्त रायपुर/31 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश में 9000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती के दावे को पूरी तरह से झूठ और निराधार बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार शिक्षा विरोधी है, सरकारी शिक्षण संस्थानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र कर रही है। शिक्षा विभाग में हर माह हजारों की संख्या में शिक्षक रिटायर हो रहे…

Read More

किसानों को डीएपी खाद सोसायटी में नहीं मिल रहा, रूस यूक्रेन युद्ध का बहाना करके सरकार किसानों को सोसायटी में डीएपी खाद नहीं दे रही ताकि धान उत्पादन प्रभावित हो – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/31 मई 2025। किसानों को सोसायटी में डीएपी खाद नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद सोसायटी में नहीं मिल रहा है, जबकि किसान धान बोवाई के समय सोसायटी में केसीसी के जरिये कृषि कार्य के लिए नगद राशि एवं खाद कर्ज के रूप में लेते है। किसान सोसायटी में खाद के लिये चक्कर लगा रहे हैं। मार्कफेड और सहकारिता के अधिकारियों ने इस खरीफ सीजन में डीएपी खाद उपलब्ध कराने से हाथ खड़ा कर…

Read More

धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि अपर्याप्त छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/31 मई 2025। केंद्र सरकार के द्वारा तय समर्थन मूल्य में मात्र 69 रू. की वृद्धि को अपर्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले साल धान के एमएसपी में 5.36 प्रतिशत वृद्धि हुई थी, 2183 से 117 रुपए बढ़ते हुए 2300 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था, इस बार मात्र 3 प्रतिशत?, जबकि महंगाई वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने और सी 2 फार्मूले से लगात पर 50 प्रतिशत लाभ देने का वादा करके सत्ता में…

Read More

दीपक बैज का भाजपा पर बड़ा हमला: तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹100 करोड़ का नुकसान, आदिवासियों से छिन रहा है अधिकार

रायपुर/31 मई 2025। प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण में कमी को भाजपा सरकार का आदिवासी विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती थी बस्तर के आदिवासियों से पूरा तेंदूपत्ता खरीदा जाए। यही कारण है कि सरकार ने वन प्रबंधन समितियां के माध्यम से खरीदी को बंद करके, सीधे वन विभाग के माध्यम से खरीदने का फैसला किया और समितियां से जुड़े आदिवासियों को पूरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया। बस्तर संभाग के चार प्रमुख जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और…

Read More

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि और किसान हितैषी निर्णयों के लिए मोदी जी का अभिनंदन -किरण देव

मोदी और साय सरकारों के कार्यकाल में किसानों के हुए विकास की प्रामाणिकता को सारे आँकड़े स्वयं ही सिद्ध कर रहे : देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने के किसान हितैषी निर्णय के लिए बधाई देकर कृतज्ञता ज्ञापित की रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की केंद्र सरकार द्वारा सत्र 2025-2026 के लिए धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन…

Read More

दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा

रायपुर/29 मई 2025। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 कि.मी. की न्याय पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से…

Read More

धान के समर्थन मूल्य में मात्र 69 रू. की वृद्धि अपर्याप्त : किसानों के हक़ में डकैती बंद कर 917 रू. बोनस के साथ 3400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदे साय सरकार – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/29 मई 2025। केंद्र सरकार के द्वारा तय समर्थन मूल्य में मात्र 69 रू. की वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों के हक़ में डकैती डालना बंद कर एमएसपी में 917 रू. बोनस की राशि को जोड़कर 3400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदे साय सरकार। पिछले साल धान के एमएसपी में 5.36 प्रतिशत वृद्धि हुई थी, 2183 से 117 रुपए बढ़ते हुए 2300 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था, इस बार मात्र 3 प्रतिशत?, जबकि…

Read More

भाजपा सरकार के लापरवाही के कारण मितानिनों की नौकरी खतरे में, भाजपा सरकार ने मितानिनों को परमानेंट करने का वादा किया था अब मुकर क्यों रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/29 मई 2025। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पहुंचे स्वास्थ्य मितानिनों के घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने  मितानिनों को परमानेंट करने का वादा किया था अब मुकर रहे हैं। भाजपा सरकार के  लापरवाही के कारण मितानिनों की नौकरी खतरे में पड़ी है बीते कई माह से मितानिनों को वेतन नहीं मिल रहा है मितानिन कार्यक्रम जिस  एनजीओ के माध्यम से चल रहा था उस एनजीओ का कार्यकाल लगभग 1 साल पहले समाप्त हो…

Read More