भूपेश बघेल ने डीसीसी अध्यक्षों, वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठकें की, कहा- कांग्रेस नेतृत्व आप सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए एकजुट है चंडीगढ़/रायपुर, 1 मार्च 2025: कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने आज कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ सब कुछ ठीक नहीं है और दिल्ली में करारी हार के बाद सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का पूरा कांग्रेस नेतृत्व भ्रष्ट और अकुशल आम सरकार को बेनकाब करने, उसे घेरने और राज्य से बाहर निकालने के लिए एकजुट…
Read MoreCategory: राजनीति
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर और सुविधापूर्ण बनाने दृढ़ संकल्प से करें काम
महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर,1 मार्च 2025 : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर श्री हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर…
Read Moreकांग्रेस के पास निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मिली हार को छिपाने के लिए कोई बहाना नहीं है, इसलिए ईडी पर आरोप लगा रहे – डिप्टी सीएम अरुण साव
विकसित छत्तीसगढ़ और विजन 2047 को पूर्ण करने वाला बजट होगा पेश : डिप्टी सीएम अरुण साव इस बजट में छत्तीसगढ़ रजत जयंती की दिखेगी झलक : उप मुख्यमंत्री साव ईवीएम और बैलेट दोनों में हार के बाद नए बहाने खोजने कांग्रेस के पास 4 साल है: डिप्टी सीएम अरुण साव रायपुर,1 मार्च 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। दोनों चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। वे ईवीएम और बैलेट…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : चुनाव परिणामों की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर चर्चा – हाल ही में हुए नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों का किया गया विश्लेषण, संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीति की गई तैयार.
अनुशासनात्मक कार्रवाई पर मंथन – संगठन के विरुद्ध सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का निर्णय. ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की रणनीति – 1 मार्च को प्रदेशभर में ईडी का पुतला दहन किया जाएगा, 3 मार्च को राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर का घेराव होगा। रायपुर. 28 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुयी। बैठक में…
Read Moreकांग्रेस ने सरकार और ईडी पर लगाए गंभीर आरोप : ईडी के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी, लोकतंत्र खतरे में !
1 मार्च को जिलों में ईडी का पुतला दहन, 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव. रायपुर. 28 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने…
Read Moreकांग्रेस नेता को घंटों बिठाया, भाजपा पर चुप्पी ! ईडी की कार्यवाही पर कांग्रेस का बड़ा सवाल !
ईडी के द्वारा विद्वेषपूर्वक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को घंटों रोकना गलत, ईडी भाजपा के दफ्तर कब जायेगी ? – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर. 27 फरवरी 2025 : ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी…
Read Moreफॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो का लालच ! कांग्रेस का आरोप – भाजपा सत्ता के लिए खरीद रही जिला पंचायत सदस्य.
भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का कर रही षडयंत्र. रायपुर. 27 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायतों में बिना बहुमत के भी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त करने के लिये सदस्यों को चार चक्का गाड़ी देने का आफर दिया जा रहा है। भाजपा के द्वारा इनोवा, फार्चुनर, स्कार्पियो जैसे गाड़ी का लालच दिया जा रहा है, ताकि सदस्यों को…
Read Moreछत्तीसगढ़ और गुजरात के युवाओं को सांसद बृजमोहन ने किया सम्मानित : कहा- यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम देश की संस्कृति को जोड़ने में सहायक
रायपुर, 27 फरवरी 2025/ भारत देश “अलग भाषा, अलग भेष—फिर भी अपना एक देश” की भावना से ओत-प्रोत है। ऐसे में यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, कला, तीज-त्योहार, खानपान और जीवनशैली को समझने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने बुधवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात के सूरत और नर्मदा जिले के साथ ही बस्तर से आए वॉलंटियर्स से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा…
Read Moreपीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने की पत्रकारों से चर्चा : कहा – भाजपा सत्ता के दम पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को डरा रही, लालच दिया जा रहा
रायपुर/ 26 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि चुनाव में जिस तरह से परिणाम आये, पूरे प्रदेश में सरपंच सबसे ज्यादा कांग्रेस समर्थित जीतकर आये है और जनपद सदस्य भी जीत कर आये है। अधिकतर जिला पंचायत में अध्यक्ष कांग्रेस के ही बनेंगे। लेकिन भाजपा सत्ता के दम पर शासन और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के दम पर कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों और जनपद सदस्यों को डराने धमकाने में लगे हुये है और उन्हे पैसे का लालच दिया…
Read Moreराजिम मेले का भाजपाईकरण, आस्था और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत केवल राजनैतिक इवेंट : छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं चूक रही है सरकार – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर 26 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राजिम मेला इस बार छत्तीसगढ़िया धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन न होकर केवल मोदी, साय इवेंट बनकर रह गया। राजिम पुन्नी मेला आदिकाल से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, आम छत्तीसगढ़िया के आस्था और धार्मिक मान्यताओं का केंद्र रहा है, जिसका साय सरकार ने पूर्णतः भाजपाईकरण कर दिया। संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री के पास है और उन्हीं के नेतृत्व में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़िया परंपरा, संस्कृति के प्रति भाजपा सरकार की हिकारत…
Read More