गरीबों, शोषितो,पिछड़ा वर्ग के लोगो का अपमान करने राहुल निकाल रहे यात्रा:धरम लाल कौशिक धरम लाल कौशिक ने कहा राहुल गांधी माफी मांगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राहुल गांधी द्वारा न्याय यात्रा के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर आज आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रहे हैं, दरअसल वह नफरत फैलाने वाला एक काफिला है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अनेक बार समाज को तोड़ने, जाति-पंथ और सामाजिक…
Read MoreCategory: राजनीति
भाजपा की राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन संपन्न, सम्मेलन में बहुत बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे : लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को बताना है – किरण सिंह देव
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा के संयोजक, सहसंयोजक, क्लस्टर प्रभारी सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कार्यक्रम तय की गई है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश भर के लाभार्थी जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे…
Read Moreभाजपा का बड़ा कदम : भाजपा ने खोला समस्याओं के निराकरण हेतु सहायता केंद्र, मंत्रीगण एवं भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में रहेंगे मौजूद
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सहकारिता व वन मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा एक सहायता केंद्र खोल रही है जिसमें प्रदेश के मंत्रीगण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी नियमित रूप से कार्यकर्ताओं ,जनप्रतिनिधियों,जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2:00 बजे से ही शाम 5:00 बजे तक मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र…
Read Moreशक्ति वंदन अभियान के तहत ग्रामों तक पहुंच रही भाजपा : रंजना साहू
शक्ति वंदन कार्यक्रम उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा अब ग्राम स्तर पर पहुँचकर वहाँ के लोगों से लगातार संपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रही है। गत 8 फरवरी से शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और इसके तहत प्रदेश के हर वर्ग…
Read Moreभारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल बोले- पिछड़े-दलित-आदिवासी और गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा, आज पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा, बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार को छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा सोमवार सुबह कोरबा से शुरू हुई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए निकले। सोमवार को यात्रा के 30वें दिन राहुल गांधी का पारंपरिक ढंग से स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान राहुल गांधी ने कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। यात्रा को समर्थन देने आए विशाल…
Read Moreपत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांसाबेल में लोकसभा एवं विधानसभा स्तरीय चुनाव प्राधिकरण समिति की बैठक मे शामिल हुई-गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल के सनातन धर्मशाला में लोक सभा एवं विधानसभा स्तरीय चुनाव प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक मे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधायक गोमती साय,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण सहित भाजपा के कर्मठशील कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चलाई जा रही गांव चलो अभियान, वॉल पेंटिंग, नमो एप के माध्यम से…
Read Moreभाजपा सरकार के संरक्षण के कारण रेत के दाम तीन गुना हो गये है, पूरे प्रदेश रेत की कमी से जूझ रहा, 8000 रू की रेत 25000 रू ट्रक में बिक रही है, भाजपाई सत्ताधीशो में रेत खदानों को लेकर माफिया वार – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में रेत का कृतिम संकट पैदा कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के सरंक्षण के रेत तीन गुने दाम पर बिक रही है, जो रेत दो महीने पहले 8 से 9 हजार रू ट्रक में बिक रही है। वह भाजपा की सरकार आने के बाद 24 से 25 हजार रू तक में बिक रही है। प्रदेश भर में भाजपाईयों के रेत खदान हथियाने के लिये माफियावार चल रहा है। सरकार के संरक्षण के कारण…
Read Moreमोदी ने देश को कर्ज में डूबा दिया, 10 साल में 150 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ गया, पूर्ववर्ती सरकारों पर घोटाला का आरोप लगाने से मोदी सरकार की नाकामी नहीं छिपेगी – धनंजय सिंह ठाकुर
मोदी सरकार की 10 वर्षो उपलब्धि देश की संपत्ति बेचना और जनता पर भारी भरकम टैक्स लगाना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी ने देश को कर्ज में डूबा दिया, 10 साल में 150 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ गया। अर्थव्यवस्था को लेकर श्वेत पत्र नरेंद्र मोदी के नाकामी का प्रमाण पत्र है, श्वेत पत्र के आड़ में भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों को ढकने का भरपूर प्रयास कर रही…
Read Moreबेतहाशा महंगाई से आम आदमी बेहाल हो गया, मोदी राज में गरीब और गरीब हुये, अमीर और अमीर हुये – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 90 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल…
Read Moreराहुल की महोब्बत की दुकान में नफरत के सिवाय कुछ भी नहीं – भाजपा
पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री ने कांग्रेसियों द्वारा सोशल मीडिया में ट्रोल किए जाने पर राहुल गांधी को पत्र लिखकर न्याय मांगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा सोशल मीडिया में कांग्रेसियों द्वारा ट्रोल किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर न्याय मांगने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के तथाकथित नारे “नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” मात्र छलावा…
Read More