विभिन्न स्थानों में आयोजित विजयदशमी उत्सवों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देने वाला विजयदशमी का पावन पर्व राजधानी रायपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर नगर, कुशालपुर, रावण भाटा मैदान, छत्तीसगढ़ नगर,हरदेवलाल मंदिर परिसर टिकरा पारा, श्रीराम मैदान संतोषी नगर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों से असत्य पर सत्य की जीत दशहरा की शुभकामनाएं…
Read MoreCategory: राजनीति
भाजपा के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी चुनाव में जनता देगी जवाब, भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को उनका हक़ मिले, 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक लागू हो – सुरेंद्र वर्मा
पिछड़ा वर्ग हितैसी होने का ढोंग करने वाले भाजपाई, जातिगत जनगणना से भाग क्यों रहे हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और सर्वसमाज के ईडब्ल्यूएस को उनका अधिकार मिले। छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले केदार कश्यप – जातीय जनगणना की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए जो गणना कराई उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई
पहले जेब में रखे सबूत छुपाए फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस – केदार कश्यप कांग्रेस बताए जातीय जनगणना के आधार पर टिकट क्यो नही बाटा – केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने सवाल किया कि जातिगत जनगणना का ढोल पीटने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेता पहले प्रदेश को यह बताएँ कि आरक्षण के लिए कराई गई जातिगत जनगणना को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस के नेता प्रदेश को इस…
Read Moreभूपेश ने कबूल लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया, पहले गोबर गोठान घोटाले, अब घोषणाबाजी – बृजमोहन अग्रवाल
अब तक कह रहे थे कि किसानों को एक लाख करोड़ दिया, फिर किसान कर्ज के जाल में कैसे फंसे? भाजपा बनाएगी किसान को समृद्ध, नहीं लेना पड़ेगा कर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे 5 साल किसानों के साथ धोखा किया। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ नहीं…
Read Moreभाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है, ईडी की छापेमारी राजनैतिक माहौल दूषित करने के लिये – सुशील आनंद शुक्ला
चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो…
Read Moreकिसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल धान की खरीदी, 17.5 लाख आवास से प्रदेश और खुशहाल होगा, कांग्रेस आने वाले 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देगी – दीपक बैज
जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित आबादी का हक दिलाएंगे – दीपक बैज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इस राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को किया गया चुनाव चिन्ह का आबंटन
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29 अभ्यर्थी, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी के बीच निर्वाचन होगा। निर्वाचन लडऩे वाले सभी 61 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह…
Read Moreमहानवमीं को विधायक प्रत्याशी यू.डी. मिंज ने मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि, शांति के लिए की प्रार्थना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी नवरात्री के महानवमी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में विधायक प्रत्याशी यू. डी. मिंज पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के लिए मंगल कामना की। उन्होंने महानवमी के दिन फरसाबाहर और कुनकुरी के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने दुर्गा पंडाल नारायणपुर,पंडरीपानी ग्राम कोल्हेंझरिया (सदरपारा) ग्राम अंकिरा, बाबु साजबहार (फरसाबहार) दुर्गा पंडाल दर्शन, गायत्री मंदिर कुनकुरी सलियाटोली, कुनकुरी शिव मंदिर में विराजित मां जगत जननी की नवमी के अवसर पर…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने साधा निशाना : कहा, 5 साल के विकास पर तो इन्हें कोई भरोसा रहा नहीं अब बस घोषणाओं का सहारा बचा है क्योंकि शायद दाऊ भूपेश बघेल ने सर्वे की रिपोर्ट पढ़ ली है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट कर इस बार भी किसानों के कर्जमाफी साथ ही 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदने और 17.5 लाख परिवार को आवास देने की घोषणा की जिसका करारा जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी में पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्ण कर्जमाफी के धोखे से 2018 में सरकार बनाई और 5 साल तक लाखों किसानों का कर्ज बरक़रार रखा। अब आप सोचिये कि इस किसान विरोधी सरकार…
Read Moreपत्थलगांव विधानसभा : भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सांसद गोमती साय ने किया घरजियबथान क्षेत्र में जनसंपर्क…सैंकड़ों लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश..कांग्रेस को हो सकता है बड़ा राजनैतिक नुकसान.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पत्थलगांव : भाजपा की अधिकृत विधानसभा चुनाव प्रत्याशि गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा के रघुनाथपुर, घरजियबथान, हीरापुर, बटुराबहार क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के कमल फूल छाप में बटन दबाकर वोट देने की अपील आम जनता से की। भाजपा प्रत्याशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ और आगे भी रहूंगी। अनेक शिकायतें इस क्षेत्र से मुझे मिलती रहती हैं, कहीं सड़क की समस्या है, कहीं बिजली की समस्या है तो कहीं पानी की समस्या है।…
Read More