महानवमीं को विधायक प्रत्याशी यू.डी. मिंज ने मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि, शांति के लिए की प्रार्थना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

नवरात्री के महानवमी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में विधायक प्रत्याशी यू. डी. मिंज पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के लिए मंगल कामना की। उन्होंने  महानवमी के दिन फरसाबाहर और कुनकुरी के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

उन्होंने दुर्गा पंडाल नारायणपुर,पंडरीपानी  ग्राम कोल्हेंझरिया (सदरपारा) ग्राम अंकिरा, बाबु साजबहार (फरसाबहार) दुर्गा पंडाल दर्शन, गायत्री मंदिर कुनकुरी सलियाटोली, कुनकुरी शिव मंदिर में विराजित मां  जगत जननी की नवमी के अवसर पर सनातन धर्म समिति के सदस्यों के साथ माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । श्रीटोली में विराजी मां जगत जननी के दर्शन कर विश्व मंगलकमना की याचना की ।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां दुर्गा से देश प्रदेश क्षेत्र के सभी लोगों का कल्याण कर  की कामना की।

Related posts